Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वामी संत दास दरबार में श्रद्धा से करवाया जप-तप चुपहरा समागम

नीलकमल मोनू | लुधियाना
समर न्यूज

पंजाब बाग कॉलोनी, सलेम टाबरी, लुधियाना स्थित स्वामी संत दास दरबार में संग्रांद के पावन दिवस पर जप-तप चुपहरा समागम श्रद्धा एवं सत्कार के साथ करवाया गया। समागम का आयोजन ज्ञानी हरप्रीत सिंह की अगुवाई में किया गया।
इस अवसर पर माता विपनप्रीत कौर विशेष रूप से पहुंचीं और धार्मिक समागम में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं।
समागम के दौरान संगत ने गुरबाणी का श्रवण करते हुए गुरु चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
समागम के उपरांत गुरु का अटूट लंगर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रबंधकों की ओर से संगत के लिए आवश्यक प्रबंध सुचारू रूप से किए गए।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना बीजेपी में जनरल सेक्रेटरी की सीट पर पेच : नीटू v/s गोशा

सुनील | लुधियानासमर न्यूज भाजपा के नए प्रधान बने 2 महीने बीतने को हैं लेकिन अब तक जिला टीम नहीं बन पाई। कारण है जनरल सेक्रेटरी की सीट की लड़ाई। क्योंकि जिला जनरल सेक्रेटरी की एक सीट पर भाजपा के दो दिग्गज नेता अपने चहेते को बिठाना चाहते हैं। यह चहेते दोनों ही सिख समुदाय...

बनने से पहले ही सवालों में आई 1.40 करोड़ की लादियां – बाड़ेवाल सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के लादियां से बाड़ेवाल डोगरा-बचन सिंह मार्ग तक करीब 1.40 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण पूरा होने से पहले ही सवालों में आ गई है। वर्षों से बदहाल सड़क के बनने से लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण के दौरान ही स्थानीय...

विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में गुगनी पर हत्या की साजिश और अन्य धाराओं में चलेगा ट्रायल

6 अक्तूबर को सरकारी गवाह होंगे पेश, तीन शूटरों को पहले ही हो चुकी है उम्रकैदसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज़ यूथ अकाली दल नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ वि्क्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में पांच साल बाद भी कानूनी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मोहाली की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने अब खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से...

कल से शुरू होगा विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल25 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों से 25,000 से अधिक युवा खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू होने वाले विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लेंगे। राउंडग्लास फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस तीसरे संस्करण में फुटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। फेस्टिवल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को संगठित खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ना...

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

एजेंसी | वाशिंगटन अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का रास्ता साफ कर दिया है। ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ नामक विधेयक 262 के मुकाबले 159 मतों से पारित हुआ।यह पहले ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.