Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना बीजेपी में जनरल सेक्रेटरी की सीट पर पेच : नीटू v/s गोशा

सुनील | लुधियाना
समर न्यूज

भाजपा के नए प्रधान बने 2 महीने बीतने को हैं लेकिन अब तक जिला टीम नहीं बन पाई। कारण है जनरल सेक्रेटरी की सीट की लड़ाई। क्योंकि जिला जनरल सेक्रेटरी की एक सीट पर भाजपा के दो दिग्गज नेता अपने चहेते को बिठाना चाहते हैं। यह चहेते दोनों ही सिख समुदाय के नेता है जिनमें से एक गुरदीप सिंह नीटू और दूसरा गुरदीप सिंह गोशा है।
इनमें से गुरदीप सिंह नीटू को जनरल सेक्रेटरी की सीट पर नियुक्त करवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा देबी अपना जोर लगा रहे हैं तो गुरदीप सिंह गोशा के लिए जीवन गुप्ता की कोशिश जारी है। फाइनल टीम घोषित करने में अड़चन भी यही सीट बताई जा रही है। चाहे जिला टीम फाइनल न करने के पीछे कई और बहाने बताए जा रहे हैं लेकिन असलियत पार्टी में चर्चा का विषय है।

देबी के साथ नीटू की पुरानी दोस्ती

भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता गुरुदेव शर्मा देबी की कई बार पार्षद रह चुके गुरदीप सिंह नीटू के साथ पुरानी दोस्ती है। सेंट्रल हल्के के भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय सतपाल गोसाई के समय में गुरुदेव शर्मा देबी उनके नजदीकी थे। इस समय पार्षद गुरदीप सिंह नीटू भी उनके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करते थे। सतपाल गोसाई जी के स्वर्गवास होने के बाद गुरदीप सिंह नीटू की सेंट्रल हल्के के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गुरुदेव शर्मा देबी से दोस्ती और भी गहरी हो गई क्योंकि वह हल्का उम्मीदवार भी थे। ऐसे में गुरदीप सिंह नीटू ने पार्टी के प्रति वफादारी दिखाते हुए देबी के साथ दिन-रात काम किया जिसके चलते देबी अब उनको जिले की बड़ी सीट दिलवाने के लिए कोशिश में है। देबी विधानसभा चुनाव में सेंट्रल हल्के से उम्मीदवार भी बन सकते हैं जिसके चलते उनको जितवाने के लिए नीटू और भी मेहनत करेगा।
{ बाय इलेक्शन में घोशा ने गुप्ता के लिए किया दिन रात काम…
बात गुरदीप सिंह गोशा की करी जाए तो वह लुधियाना में वेस्ट हल्का के बीते बाय इलेक्शन के उम्मीदवार जीवन गुप्ता के काफी ग़रीबी हैं। उन इलेक्शन में गुरदीप सिंह गोशा ने जीवन गुप्ता के चुनाव प्रचार में दिन-रात मेहनत की थी। गुरदीप सिंह गोशा इस हल्का के ही रहने वाले हैं जिस कारण वह भी अपने हल्के के एक बड़े वोट बैंक हैं। बाय इलेक्शन में जिस तरह से गुरदीप सिंह गोशा ने मेहनत की उसके बाद उनके जीवन गुप्ता के साथ दोस्ती और भी गहरी हो गई। अब इस मेहनत के बदले जीवन गुप्ता उनको जिला की
बड़ी जिम्मेदारी दिलवाने की कोशिश में है।

^लुधियाना जिला टीम जल्द ही बन जाएगी। टीम के हर नेता को अपना सुझाव देने का हक है और मैने भी अपना सुझाव दिया। उसे सुझाव को मानना या ना मानना, प्रस्तावित किए गए पद पररखना या ना रखना यह पार्टी का अंतिम फैसला है। पार्टी हर कर्मी की कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए ही उसको पद देती है। पार्टी का निर्णय सबके लिए माननीय है।
-जीवन गुप्ता, बीजेपी सीनियर नेता

^यह सारे आरोप गलत हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है। गुरदीप सिंह नीटू मेरे हलके के कई बार के पार्षद हैं। पार्टी वर्कर के साथ-साथ गुरदीप सिंह नीटू मेरे अच्छे दोस्त भी हैं और हमने इकट्ठे काम किए हुए हैं। ऐसे में अगर कोई आरोप लगता है तो मैं उनको नकारता हूं।
-गुरुदेव शर्मा देबी, कोषाध्यक्ष पंजाब, भाजपा

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना बीजेपी में जनरल सेक्रेटरी की सीट पर पेच : नीटू v/s गोशा

सुनील | लुधियानासमर न्यूज भाजपा के नए प्रधान बने 2 महीने बीतने को हैं लेकिन अब तक जिला टीम नहीं बन पाई। कारण है जनरल सेक्रेटरी की सीट की लड़ाई। क्योंकि जिला जनरल सेक्रेटरी की एक सीट पर भाजपा के दो दिग्गज नेता अपने चहेते को बिठाना चाहते हैं। यह चहेते दोनों ही सिख समुदाय...

बनने से पहले ही सवालों में आई 1.40 करोड़ की लादियां – बाड़ेवाल सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के लादियां से बाड़ेवाल डोगरा-बचन सिंह मार्ग तक करीब 1.40 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण पूरा होने से पहले ही सवालों में आ गई है। वर्षों से बदहाल सड़क के बनने से लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण के दौरान ही स्थानीय...

विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में गुगनी पर हत्या की साजिश और अन्य धाराओं में चलेगा ट्रायल

6 अक्तूबर को सरकारी गवाह होंगे पेश, तीन शूटरों को पहले ही हो चुकी है उम्रकैदसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज़ यूथ अकाली दल नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ वि्क्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में पांच साल बाद भी कानूनी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मोहाली की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने अब खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से...

कल से शुरू होगा विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल25 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों से 25,000 से अधिक युवा खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू होने वाले विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लेंगे। राउंडग्लास फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस तीसरे संस्करण में फुटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। फेस्टिवल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को संगठित खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ना...

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

एजेंसी | वाशिंगटन अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का रास्ता साफ कर दिया है। ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ नामक विधेयक 262 के मुकाबले 159 मतों से पारित हुआ।यह पहले ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.