Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बनने से पहले ही सवालों में आई 1.40 करोड़ की लादियां – बाड़ेवाल सड़क

लक्की मेहता | लुधियाना
समर न्यूज

हलका गिल के लादियां से बाड़ेवाल डोगरा-बचन सिंह मार्ग तक करीब 1.40 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण पूरा होने से पहले ही सवालों में आ गई है। वर्षों से बदहाल सड़क के बनने से लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण के दौरान ही स्थानीय लोगों ने इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लोगों का आरोप है कि सड़क का लेवल कई जगह एक समान नहीं है। कहीं सड़क ऊंची तो कहीं नीची नजर आ रही है। कई हिस्सों में सड़क की सतह भी उबड़-खाबड़ दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपए खर्च कर बनाई जा रही सड़क में निर्माण के दौरान ही गुणवत्ता और लेवल की जांच होनी चाहिए, ताकि बाद में सड़क खराब होने पर दोबारा सरकारी पैसा खर्च न करना पड़े।

चार दिन पहले बनी सड़क पर गड्ढों का दावा

जस्सियां रहने वाले लोगों ने मनोज कुमार, हरविंदर सिंह, संजीव ठाकुर और रीता देवी कहा अभी चार दिन पहले बनी सड़क पर गड्ढे होने का दावा भी किया है। उनका कहना है कि वर्षों बाद सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ है, ऐसे में अगर निर्माण के दौरान ही गुणवत्ता में कमी रह गई तो नई सड़क जल्द ही दोबारा बदहाल हो सकती है। लोगों ने विभाग से मौके पर निर्माण सामग्री, सड़क की मोटाई और लेवल की जांच करवाने की मांग की है।

सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर विभाग की नजर है। अगर कहीं भी कोई खराबी या कमी सामने आती है तो उसे जल्द ठीक करवाया जाएगा। निर्माण कार्य में जहां भी कमी होगी, उसे दूर करवाया जाएगा।
-वासु मंगला,
पीडब्ल्यूडी के जेई


        

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बनने से पहले ही सवालों में आई 1.40 करोड़ की लादियां – बाड़ेवाल सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के लादियां से बाड़ेवाल डोगरा-बचन सिंह मार्ग तक करीब 1.40 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण पूरा होने से पहले ही सवालों में आ गई है। वर्षों से बदहाल सड़क के बनने से लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण के दौरान ही स्थानीय...

विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में गुगनी पर हत्या की साजिश और अन्य धाराओं में चलेगा ट्रायल

6 अक्तूबर को सरकारी गवाह होंगे पेश, तीन शूटरों को पहले ही हो चुकी है उम्रकैदसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज़ यूथ अकाली दल नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ वि्क्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में पांच साल बाद भी कानूनी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मोहाली की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने अब खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से...

कल से शुरू होगा विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल25 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों से 25,000 से अधिक युवा खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू होने वाले विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लेंगे। राउंडग्लास फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस तीसरे संस्करण में फुटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। फेस्टिवल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को संगठित खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ना...

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

एजेंसी | वाशिंगटन अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का रास्ता साफ कर दिया है। ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ नामक विधेयक 262 के मुकाबले 159 मतों से पारित हुआ।यह पहले ही...

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं शुरू, रिमोट सेंसिंग सेंटर से निगरानी

समर न्यूज | तरनतारन पंजाब में धान की कटाई का मौसम शुरू होने से पहले ही पराली जलाने की घटनाएं सामने आ गई हैं। राज्य में इस साल पराली जलाने की आधिकारिक निगरानी 15 सितंबर से शुरू हुई है। पहले ही दिन तरनतारन जिले में खेतों में आग लगाए जाने की दो घटनाएं दर्ज की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.