Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चीमा चौक से बस स्टैंड तक लगने वाले ट्रैफिक जाम से जल्द मिलेगी राहत, ट्रैफिक पुलिस बना रही रोडमैप

अशवनी पाहवा | लुधियाना
समर न्यूज

शहर में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक समस्या को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने अब प्रमुख जाम प्वाइंटों की स्टडी शुरू कर दी है। नए एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने चीमा चौक से लेकर गिल पुल, आत्म पार्क और बस स्टैंड तक यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले प्रमुख स्थानों की पहचान की है।
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक के दबाव, लेन की स्थिति, सड़क की खराब हालत और वाहनों के आवागमन का अध्ययन किया है। स्टडी के दौरान सामने आए कारणों के आधार पर अब इन प्वाइंटों पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है।
एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह का कहना है कि इन स्थानों पर जाम की समस्या के पीछे कई कारण सामने आए हैं। कुछ जगह सड़क की हालत खराब है, तो कहीं लेन के एक साथ मिलने के कारण वाहनों को एडजस्ट होने में परेशानी होती है। कई स्थानों पर बसों के सड़क पर रुकने और वाहनों के गलत तरीके से खड़े होने से भी ट्रैफिक प्रभावित होता है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में गुगनी पर हत्या की साजिश और अन्य धाराओं में चलेगा ट्रायल

6 अक्तूबर को सरकारी गवाह होंगे पेश, तीन शूटरों को पहले ही हो चुकी है उम्रकैदसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज़ यूथ अकाली दल नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ वि्क्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में पांच साल बाद भी कानूनी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मोहाली की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने अब खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से...

कल से शुरू होगा विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल25 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों से 25,000 से अधिक युवा खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू होने वाले विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लेंगे। राउंडग्लास फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस तीसरे संस्करण में फुटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। फेस्टिवल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को संगठित खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ना...

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

एजेंसी | वाशिंगटन अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का रास्ता साफ कर दिया है। ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ नामक विधेयक 262 के मुकाबले 159 मतों से पारित हुआ।यह पहले ही...

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं शुरू, रिमोट सेंसिंग सेंटर से निगरानी

समर न्यूज | तरनतारन पंजाब में धान की कटाई का मौसम शुरू होने से पहले ही पराली जलाने की घटनाएं सामने आ गई हैं। राज्य में इस साल पराली जलाने की आधिकारिक निगरानी 15 सितंबर से शुरू हुई है। पहले ही दिन तरनतारन जिले में खेतों में आग लगाए जाने की दो घटनाएं दर्ज की...

पीएम मोदी बोले-भारत में बनी चिप की दुनिया में पहुंच बढ़ी

एजेंसी। नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत में बने सेमीकंडक्टर अब देश के साथ दुनिया के बाजारों तक पहुंचने लगे हैं। उन्होंने सेमीकंडक्टर क्षेत्र को देश की तकनीकी और औद्योगिक क्षमता के लिए महत्वपूर्ण बताते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.