Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुबलधन में फिरनी पर बुजुर्ग का शव मिला, सिर पर ईंट से वार कर हत्या की आशंका

summer express ,झज्जर। गांव दुबलधन में शुक्रवार सुबह फिरनी पर एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी तकदीर उर्फ लीलू के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में बुजुर्ग के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। बेरी थाना प्रभारी योगेश कुमार के अनुसार प्रथम दृष्टया सामने आया है कि बुजुर्ग के सिर पर ईंट से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने फिरनी पर बुजुर्ग को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर जांच करने पर उसके शरीर में कोई हलचल नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि बुजुर्ग की मौत से जुड़ी परिस्थितियों और घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो पाएंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुलाब चंद कटारिया होंगे व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि, लोगो और पोस्टर जारी

Summer express चंडीगढ़ | चंडीगढ़ व्हीलचेयर क्रिकेट के T-20 मुकाबलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां क्रिकेट के रोमांच के साथ-साथ दृढ़ संकल्प, जुनून और साहस का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। 19 सितंबर आज सेक्टर 10 स्थित DAV कॉलेज के खेल मैदान में पंजाब और चंडीगढ़ की व्हीलचेयर क्रिकेट टीमों के बीच...

अमृतसर में ASI की गोली मारकर हत्या, तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने ली जिम्मेदारी

summer express , अमृतसर। थाना गेट हकीमा में तैनात एएसआई हरजीत सिंह की देर रात अमृतसर की भगतांवाला दाना मंडी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार,...

अंबाला में युवाओं में बढ़ते नशे पर चिंता, पुलिस ने तस्करों के खिलाफ तेज किया अभियान

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। जिले में युवाओं के बीच बढ़ते नशे के चलन को लेकर पुलिस, व्यापारी वर्ग और आम नागरिकों ने चिंता जताई है। पुलिस की ओर से नशा तस्करी पर रोक लगाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद नशे के आदी...

अंबाला कैंट स्टेशन पर 10 बच्चों का रेस्क्यू, बिहार से मजदूरी के लिए पंजाब ले जाए जा रहे थे बच्चे

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। बिहार से हरियाणा और पंजाब में मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे 10 बच्चों को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर रेस्क्यू किया गया। कर्मभूमि एक्सप्रेस से इन बच्चों को दूसरे राज्यों में ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ, जीआरपी और जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस...

अंबाला कैंट स्टेशन पर 35 किलो गांजा बरामद, बिहार का आरोपी गिरफ्तार

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने नशे की बड़ी खेप पकड़ते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्लेटफार्म नंबर-1 पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के सामान से करीब 35 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.