summer express ,रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित सहकारी बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार को झारखंड और ओडिशा में सात ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है।
जांच झारखंड राज्य सहकारी बैंक (JSCB) की सरायकेला शाखा में सामने आई कथित धोखाधड़ी से जुड़ी है। अधिकारियों के मुताबिक, व्यवसायी संजय कुमार डालमिया पर बैंक के तत्कालीन अधिकारियों के साथ कथित मिलीभगत कर धोखाधड़ी को अंजाम देने का आरोप है।
ED की टीम दोनों राज्यों में सात स्थानों पर तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। एजेंसी की कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले में आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।