Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला कैंट स्टेशन पर 35 किलो गांजा बरामद, बिहार का आरोपी गिरफ्तार

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने नशे की बड़ी खेप पकड़ते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्लेटफार्म नंबर-1 पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के सामान से करीब 35 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर आया था और इसे पंजाब के मोहाली के पास सप्लाई किया जाना था।

जीआरपी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा है। मुखबिर ने पुलिस को आरोपी के हुलिए और कपड़ों की जानकारी भी दी थी। सूचना के आधार पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्लेटफार्म नंबर-1 पर संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद एक सूटकेस और दो बैगों से करीब 35 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की पहचान विजय गिरी पुत्र धर्मनाथ गिरी, निवासी शंभूपुर डटिया, थाना दरिया, जिला सिवान, बिहार के रूप में की है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर गांजा ओडिशा से लेकर आया था। इसे पंजाब के मोहाली के पास किसी व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। पुलिस के मुताबिक आरोपी उस व्यक्ति को पहले से नहीं जानता था, जिसे गांजे की खेप सौंपनी थी।

जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब गांजे की सप्लाई के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से नशे की खेप से जुड़े नेटवर्क और अन्य कड़ियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला कैंट स्टेशन पर 10 बच्चों का रेस्क्यू, बिहार से मजदूरी के लिए पंजाब ले जाए जा रहे थे बच्चे

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। बिहार से हरियाणा और पंजाब में मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे 10 बच्चों को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर रेस्क्यू किया गया। कर्मभूमि एक्सप्रेस से इन बच्चों को दूसरे राज्यों में ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ, जीआरपी और जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस...

अंबाला कैंट स्टेशन पर 35 किलो गांजा बरामद, बिहार का आरोपी गिरफ्तार

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने नशे की बड़ी खेप पकड़ते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्लेटफार्म नंबर-1 पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के सामान से करीब 35 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही...

ED की झारखंड-ओडिशा में बड़ी कार्रवाई, सहकारी बैंक धोखाधड़ी मामले में सात ठिकानों पर छापे

summer express ,रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित सहकारी बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार को झारखंड और ओडिशा में सात ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है। जांच झारखंड राज्य सहकारी बैंक (JSCB) की सरायकेला शाखा में सामने आई कथित...

दुबलधन में फिरनी पर बुजुर्ग का शव मिला, सिर पर ईंट से वार कर हत्या की आशंका

summer express ,झज्जर। गांव दुबलधन में शुक्रवार सुबह फिरनी पर एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी तकदीर उर्फ लीलू के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर...

बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या

summer express , बहादुरगढ़। बराही रोड स्थित त्रिवेणी स्कूल के पास शुक्रवार सुबह एक पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी एकनाली बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 80 वर्षीय रामफल के रूप में हुई है। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर शहर थाना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.