Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या

summer express , बहादुरगढ़। बराही रोड स्थित त्रिवेणी स्कूल के पास शुक्रवार सुबह एक पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी एकनाली बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 80 वर्षीय रामफल के रूप में हुई है। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार रामफल पिछले करीब तीन-चार महीने से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। वह सेना से सेवानिवृत्त थे और पेंशन प्राप्त कर रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे उन्होंने अपने मकान पर लाइसेंसी बंदूक से गले में गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

बताया गया है कि रामफल के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। वह अपने बेटे इंदर के साथ रहते थे। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुलाब चंद कटारिया होंगे व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि, लोगो और पोस्टर जारी

Summer express चंडीगढ़ | चंडीगढ़ व्हीलचेयर क्रिकेट के T-20 मुकाबलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां क्रिकेट के रोमांच के साथ-साथ दृढ़ संकल्प, जुनून और साहस का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। 19 सितंबर आज सेक्टर 10 स्थित DAV कॉलेज के खेल मैदान में पंजाब और चंडीगढ़ की व्हीलचेयर क्रिकेट टीमों के बीच...

अमृतसर में ASI की गोली मारकर हत्या, तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने ली जिम्मेदारी

summer express , अमृतसर। थाना गेट हकीमा में तैनात एएसआई हरजीत सिंह की देर रात अमृतसर की भगतांवाला दाना मंडी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार,...

अंबाला में युवाओं में बढ़ते नशे पर चिंता, पुलिस ने तस्करों के खिलाफ तेज किया अभियान

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। जिले में युवाओं के बीच बढ़ते नशे के चलन को लेकर पुलिस, व्यापारी वर्ग और आम नागरिकों ने चिंता जताई है। पुलिस की ओर से नशा तस्करी पर रोक लगाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद नशे के आदी...

अंबाला कैंट स्टेशन पर 10 बच्चों का रेस्क्यू, बिहार से मजदूरी के लिए पंजाब ले जाए जा रहे थे बच्चे

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। बिहार से हरियाणा और पंजाब में मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे 10 बच्चों को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर रेस्क्यू किया गया। कर्मभूमि एक्सप्रेस से इन बच्चों को दूसरे राज्यों में ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ, जीआरपी और जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस...

अंबाला कैंट स्टेशन पर 35 किलो गांजा बरामद, बिहार का आरोपी गिरफ्तार

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने नशे की बड़ी खेप पकड़ते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्लेटफार्म नंबर-1 पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के सामान से करीब 35 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.