Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दीपावली से पहले शिमला प्रशासन सख्त, अवैध पटाखा कारोबार पर होगी कार्रवाई

Summer express/शिमला-: दीपावली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन शिमला ने पटाखों और आतिशबाजी की अवैध बिक्री, भंडारण, परिवहन और वितरण के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आम जनता, व्यापारियों और पटाखा विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील की है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पटाखों की बिक्री, भंडारण, परिवहन और वितरण विस्फोटक अधिनियम, 1884, विस्फोटक नियम, 2008 तथा सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी लाइसेंस और अनुमति की शर्तों के अनुसार ही किया जा सकेगा।

लाइसेंस प्राप्त दुकानदारों को भी नियमों का पालन जरूरी

जिला प्रशासन के अनुसार सभी लाइसेंसधारक पटाखा विक्रेताओं को अपने लाइसेंस वैध और नवीनीकृत रखने होंगे। पटाखों की बिक्री और भंडारण केवल अधिकृत परिसरों में तथा लाइसेंस में निर्धारित मात्रा और शर्तों के अनुसार ही किया जा सकेगा।भंडारण स्थलों पर अग्नि सुरक्षा और अग्निशमन  उपकरण, विद्युत सुरक्षा, आपातकालीन प्रवेश एवं निकास सहित आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस वाले परिसरों, आवासीय भवनों अथवा अस्थायी ढांचों में पटाखों का भंडारण या बिक्री नहीं की जा सकेगी।लाइसेंसधारकों को लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेज

निरीक्षण के दौरान उपलब्ध कराने होंगे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पटाखों की जब्ती के साथ लाइसेंस निलंबित या निरस्त करने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों पर प्रशासन की नजर

उपायुक्त ने संबंधित एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को बाजारों, लाइसेंस प्राप्त परिसरों, पटाखा भंडारण स्थलों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं पटाखों की अवैध बिक्री या भंडारण की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

निर्धारित समय में ही चलाए जाएं पटाखे

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि आतिशबाजी के संबंध में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) और सक्षम प्राधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। पटाखों का उपयोग निर्धारित समयावधि में ही किया जाए।उन्होंने नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर सुरक्षित, कानूनसम्मत और पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुलाब चंद कटारिया होंगे व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि, लोगो और पोस्टर जारी

Summer express चंडीगढ़ | चंडीगढ़ व्हीलचेयर क्रिकेट के T-20 मुकाबलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां क्रिकेट के रोमांच के साथ-साथ दृढ़ संकल्प, जुनून और साहस का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। 19 सितंबर आज सेक्टर 10 स्थित DAV कॉलेज के खेल मैदान में पंजाब और चंडीगढ़ की व्हीलचेयर क्रिकेट टीमों के बीच...

अमृतसर में ASI की गोली मारकर हत्या, तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने ली जिम्मेदारी

summer express , अमृतसर। थाना गेट हकीमा में तैनात एएसआई हरजीत सिंह की देर रात अमृतसर की भगतांवाला दाना मंडी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार,...

अंबाला में युवाओं में बढ़ते नशे पर चिंता, पुलिस ने तस्करों के खिलाफ तेज किया अभियान

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। जिले में युवाओं के बीच बढ़ते नशे के चलन को लेकर पुलिस, व्यापारी वर्ग और आम नागरिकों ने चिंता जताई है। पुलिस की ओर से नशा तस्करी पर रोक लगाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद नशे के आदी...

अंबाला कैंट स्टेशन पर 10 बच्चों का रेस्क्यू, बिहार से मजदूरी के लिए पंजाब ले जाए जा रहे थे बच्चे

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। बिहार से हरियाणा और पंजाब में मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे 10 बच्चों को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर रेस्क्यू किया गया। कर्मभूमि एक्सप्रेस से इन बच्चों को दूसरे राज्यों में ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ, जीआरपी और जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस...

अंबाला कैंट स्टेशन पर 35 किलो गांजा बरामद, बिहार का आरोपी गिरफ्तार

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने नशे की बड़ी खेप पकड़ते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्लेटफार्म नंबर-1 पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के सामान से करीब 35 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.