Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुलाब चंद कटारिया होंगे व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि, लोगो और पोस्टर जारी

Summer express चंडीगढ़ | चंडीगढ़ व्हीलचेयर क्रिकेट के T-20 मुकाबलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां क्रिकेट के रोमांच के साथ-साथ दृढ़ संकल्प, जुनून और साहस का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। 19 सितंबर आज सेक्टर 10 स्थित DAV कॉलेज के खेल मैदान में पंजाब और चंडीगढ़ की व्हीलचेयर क्रिकेट टीमों के बीच तीन रोमांचक T20 मुकाबले खेले जाएंगे। इस एक दिवसीय टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों, दोनों में खासा उत्साह है।

व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन चंडीगढ़ (ट्राइसिटी) द्वारा आयोजित इस विशेष टूर्नामेंट का उद्देश्य दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा, क्षमताओं और खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करना है। सेक्टर 10 स्थित DAV कॉलेज इस ऐतिहासिक आयोजन का आधिकारिक प्रायोजक है।

राज्यपाल ने जारी किया आधिकारिक लोगो और टूर्नामेंट पोस्टर

टूर्नामेंट की तैयारियों के बीच पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन चंडीगढ़ के आधिकारिक लोगो और टूर्नामेंट पोस्टर का विमोचन किया। श्री कटारिया 19 सितंबर को मुख्य अतिथि के रूप में खेल आयोजन में शामिल होंगे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

व्हीलचेयर क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि साहस का प्रतीक है

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रूपेश कुमार सिंह ने कहा कि व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा और मजबूत आत्मविश्वास को सामने लाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि शारीरिक चुनौतियां खिलाड़ियों के जुनून और लक्ष्यों के मार्ग में बाधा नहीं बन सकतीं। मैदान पर उतरकर ये खिलाड़ी अपने खेल के माध्यम से यह संदेश दे रहे हैं कि जब सही अवसर और मंच उपलब्ध कराया जाए, तो प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती।

उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के माध्यम से समाज को समावेशी खेल संस्कृति, समान अवसर और दिव्यांग खिलाड़ियों के सम्मान का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने के साथ-साथ भविष्य में उन्हें बड़े स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना भी एसोसिएशन की प्राथमिकता है।

ट्राइसिटी के खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि 19 सितंबर को दर्शकों को DAV कॉलेज मैदान में न केवल क्रिकेट के रोमांच को देखने का अवसर मिलेगा, बल्कि वे खिलाड़ियों के अटूट साहस और खेल के प्रति उनके समर्पण को भी करीब से देख सकेंगे। उन्होंने चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली सहित पूरे ट्राइसिटी के खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि दर्शकों की तालियां और समर्थन खिलाड़ियों को ऊर्जा प्रदान करेंगे तथा आयोजन को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा, महासचिव कमलजीत सिंह, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. एच. के. बाली, वित्तीय सलाहकार प्रमोद बिंदल, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता संजीव शर्मा, मीडिया सलाहकार सुरिंदर गोयल तथा कार्यकारी समिति के सदस्य मुनीष शारदा, सर्वप्रिय निरमोही और गौतम शर्मा उपस्थित रहे।

एसोसिएशन ने कहा कि यह आयोजन केवल दो टीमों के बीच क्रिकेट मुकाबला नहीं है, बल्कि प्रतिभा, आत्मविश्वास, संघर्ष और साहस का उत्सव है। 19 सितंबर को DAV कॉलेज का मैदान न केवल व्हीलचेयर क्रिकेट के रोमांच का गवाह बनेगा, बल्कि खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प और जज्बे को भी प्रदर्शित करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एसआईआर पर कांग्रेस ने फैलाया भ्रम, अमित शाह देंगे आरोपों का जवाब : नायब सैनी

Summer express, करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में भ्रम फैलाने और गलत जानकारी प्रसारित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एसआईआर के मुद्दे पर झूठ का गुब्बारा खड़ा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया...

ब्रिटेन में फगवाड़ा के डॉक्टर की बेटी की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना और हत्या के आरोप

Summer express, फगवाड़ा । ब्रिटेन में फगवाड़ा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. के.के. वर्मा की बेटी डॉ. शिवानी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चाहल नगर निवासी डॉ. वर्मा के परिवार को बेटी की मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। घटना की खबर से पूरे इलाके में...

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमका लाहौल का सीबकथॉर्न, एक लीटर जूस के दाम 2 हजार रुपये तक पहुंचे

Summer express/मनमिंदर अरोड़ा | कुल्लू-:जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का पारंपरिक उत्पाद सीबकथॉर्न अब देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। छरमा जूस के नाम से मशहूर इस उत्पाद की बढ़ती लोकप्रियता का असर अब इसकी कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले साल तक जिस सीबकथॉर्न जूस की...

14 साल से विधायक, 4 साल से मंत्री, फिर भी सड़क के लिए तरसे ग्रामीण…लोगों ने खुद जुटाया पैसा

Summer express/शिमला/संजू-: ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के सरकारी दावों के बीच डूबलु पंचायत से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। क्षेत्र के लोगों को सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए वर्षों तक इंतजार करना पड़ा। हालात ऐसे बने कि सरकारी...

हिमाचल के विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर संकट,60 दिन से आंदोलनरत शिक्षको ने प्रदेशव्यापी  आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों में वित्तीय स्वायत्तता, शिक्षकों की पदोन्नति और वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर शिक्षक पिछले करीब 60 दिनों से आंदोलनरत हैं। वीरवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों के शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी एकजुट हुए। इस दौरान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.