Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में राइस मिल में भीषण आग, 11 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

summer express, राकेश कुमार शर्मा,करनाल। करनाल-कैथल रोड स्थित सप्पल टेक राइस मिल मेंशाम अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते मिल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मौके से उठते काले धुएं के गुबार दूर तक दिखाई दिए, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग की घटना में फिलहाल किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन मिल में रखा धान, पैकेजिंग मटेरियल और अन्य सामान जलने से भारी नुकसान की आशंका है।

आग लगने की सूचना करीब शाम चार बजे प्रशासन और दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और चारों तरफ से आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग की भयावहता को देखते हुए पानीपत से भी दो दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। कुल करीब 11 दमकल गाड़ियों ने कई घंटे तक लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बुझाने के लिए पानी के साथ फोम का भी इस्तेमाल किया गया।

प्रशासन के अनुसार, मिल के जिस हिस्से में आग लगी थी, वहां बड़ी मात्रा में धान और पैकेजिंग मटेरियल मौजूद था। ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई और मिल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण ऊपर बनी छत और उसका स्ट्रक्चर भी क्षतिग्रस्त होकर ढह गया।

मिल के प्रभावित हिस्से के नीचे मशीनरी भी लगी हुई थी। आग से मशीनरी और अन्य सामान को कितना नुकसान हुआ है, इसका फिलहाल आकलन नहीं हो सका है। प्रशासन का कहना है कि आग पूरी तरह शांत होने के बाद नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाएगा।

दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राहत की बात रही कि आग को ब्वॉयलर रूम और ट्रांसफार्मर रूम तक पहुंचने से रोक लिया गया। दमकल की टीमें लगातार चारों तरफ से आग को नियंत्रित करने में जुटी रहीं, जिससे आग को मिल के अन्य हिस्सों में फैलने से रोका जा सका।

मौके पर पहुंचे करनाल के एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने बताया कि शाम करीब चार बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल विभाग की 11 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि आग को फैलने से रोक लिया गया और पूरी तरह बुझाने की कार्रवाई जारी रही।

दमकल विभाग करनाल के जिला अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि आग मिल के उस हिस्से में लगी थी, जहां धान और पैकेजिंग मटेरियल रखा हुआ था। आग की वजह से ऊपर का स्ट्रक्चर भी क्षतिग्रस्त हुआ है। दमकल टीमों की लगातार मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन के अनुसार आग पूरी तरह बुझने के बाद घटनास्थल की जांच की जाएगी। इसके बाद ही आग लगने के कारणों और संपत्ति को हुए कुल नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में राइस मिल में भीषण आग, 11 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

summer express, राकेश कुमार शर्मा,करनाल। करनाल-कैथल रोड स्थित सप्पल टेक राइस मिल मेंशाम अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते मिल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मौके से उठते काले धुएं के गुबार दूर तक दिखाई दिए, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग की घटना...

करनाल में वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार; 11 चोरी के वाहन बरामद

summer express,राकेश कुमार शर्मा,करनाल। वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए करनाल पुलिस के एंटी ऑटो थेफ्ट स्टाफ CIA-1 ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा...

पर्यटन सीजन से पहले धर्मशाला-मैक्लोडगंज की सड़कें होंगी दुरुस्त, प्रशासन-एनएचएआई की जल्द होगी बैठक

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले धर्मशाला और मैक्लोडगंज की खस्ताहाल सड़कों को सुधारने की कवायद तेज होने की उम्मीद है। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सड़कों की...

किशाऊ बांध समझौते पर सुक्खू का भाजपा पर निशाना, बोले- कांग्रेस ने हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नादौन दौरे के दौरान किशाऊ बांध समझौते को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो किशाऊ बांध समझौता नहीं होता। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश की संपदा और अधिकारों को...

मैक्लोडगंज में बढ़ेगा पर्यटकों का दबाव, ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में अक्टूबर माह के दौरान पर्यटकों की बढ़ने वाली आमद को देखते हुए कांगड़ा पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, शनिवार को नड्डी और डल झील में होने वाले राधाष्टमी स्नान को लेकर भी पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.