Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

21 विधानसभा हल्कों के युवाओं से अक्षय शर्मा के जरिए होगा बीजेपी का संपर्क

summer express ,अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही ‘ नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ में हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अक्षय शर्मा को इस यात्रा में युवकों को जोड़ने हेतु ‘युवा संपर्क अभियान ‘ का 21 विधानसभा हल्कों का इंचार्ज बनाया गया है। यात्रा की शुरुआत कल 18 सितंबर को पठानकोट से होगी।

नशों से दूर करने को युवाओं से किया जाएगा संपर्क

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने बताया कि पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ भाजपा यह यात्रा 18 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक निकालेगी। जिसकी शुरुआत: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 18 सितंबर को पठानकोट (माधोपुर) से करेंगे।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों और करीब 12,000 गांवों से होकर गुजरेगी। इसे चार अलग-अलग रूटों (पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का और तलवंडी साबो) से शुरू किया जा रहा है। जिसका समापन 30 सितंबर को जालंधर में एक बड़ी रैली के साथ होगा जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं।

अक्षय शर्मा ने बताया कि इस यात्रा के लिए उन्हें बेहद एहम जिम्मेदारी दी गई है जिसमें अजनाला, राजासांसी, अटारी, अमृतसर वेस्ट, अमृतसर सेंट्रल, अमृतसर साउथ, अमृतसर ईस्ट, अमृतसर नॉर्थ, मजीठा, जंडियाला, बाबा बकाला, तरन तारन, खडूर साहिब, खेम करण, पट्टी, फिरोजपुर सिटी, गुरु हर सहाय, फिरोजपुर रूरल, जीरा, सुल्तानपुर लोधी, भूलथ का युवा सम्पर्क अभियान का इंचार्ज लगाया गया है। इन विधानसभा हल्कों में यह यात्रा 22 से 28 तक चलेगी।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही देश की ऐसी कड़ी है जिससे न केवल विकास की राह आसान होगी बल्कि जो बुराइयां इस समय पंजाब पर हावी हैं उनका खात्मा होगा। उन्होंने कहा कि युवकों से संपर्क सिर्फ यात्रा के लिए ही नहीं किया जा रहा बल्कि उन्हें साथ जोड़कर नशे के खिलाफ यह बड़ी जंग छेड़ी जा रही है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी चाहते हैं कि पंजाब की बागडोर युवाओं के हाथ हो ताकि जो राज्य आज नशे में लिप्त है वो राज्य कल फिर से उसी सुनहरी दौर को जिये जिसमें वहां के नौजवानों की मिसाल दी जाती थी।इसीलिए भाजपा लगातार युवकों के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है ओर विधासभा चुनावों के बाद भी काम करती रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

21 विधानसभा हल्कों के युवाओं से अक्षय शर्मा के जरिए होगा बीजेपी का संपर्क

summer express ,अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही ‘ नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ में हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अक्षय शर्मा को इस यात्रा में युवकों को जोड़ने हेतु ‘युवा संपर्क अभियान ‘ का 21 विधानसभा हल्कों का इंचार्ज बनाया गया है। यात्रा...

दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग, बाइक सवार ने घर के बाहर चलाई गोली

summer express ,भिवानी। हरियाणवी सिंगर, अभिनेता और मॉडल दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। वारदात रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। उस समय उनकी गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। बाइक सवार एक युवक ने गाड़ी पर गोली चलाई, जो वाहन में लगी।...

सिरसा नगर परिषद में औचक निरीक्षण, एक कर्मचारी गैरहाजिर मिलने पर नोटिस जारी

summer express , सिरसा। नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति और समय पर कार्यालय पहुंचने की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में अधिकांश कर्मचारी निर्धारित समय पर ड्यूटी पर मौजूद मिले, जबकि एक कर्मचारी गैरहाजिर पाया गया। संबंधित...
Summer Express - जींद के जुलाना में नाबालिग से दुष्कर्म, पीजीआई रोहतक भर्ती

रोहतक में चार साल की बच्ची की हालत बिगड़ी, दोबारा PGI में भर्ती

summer express,रोहतक। लाखनमाजरा खंड के इंद्रगढ़ गांव में निजी स्कूल की चार वर्षीय बच्ची की तबीयत और मानसिक स्थिति दोबारा बिगड़ने पर शुक्रवार सुबह उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया। बच्ची के पिता ने पुलिस और काउंसलर से आग्रह किया है कि फिलहाल दो दिन तक उससे किसी तरह की पूछताछ न की जाए। उनका...

पठानकोट जा रहे रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमले का आरोप, गाड़ियों के शीशे टूटे

summer express , पठानकोट। पंजाब में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने काफिले पर हमले का आरोप लगाया है। बिट्टू के अनुसार, शुक्रवार को पठानकोट जाते समय कुछ लोगों ने उनके काफिले को निशाना बनाया। उन्होंने दावा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.