Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ में बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर अश्लील वीडियो बनाया, 5 लाख मांगे

summer express ,बहादुरगढ़। अदालत परिसर में वकील के चैंबर से बाहर निकल रहे एक बुजुर्ग को कथित तौर पर झांसे में लेकर नशीला पदार्थ सुंघाने और अश्लील वीडियो बनाकर पांच लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला बुजुर्ग को फोन करने के बहाने अपने साथ ले गई। इसके बाद उसे ऑटो से आर्य नगर की गली नंबर तीन स्थित एक मकान में ले जाया गया, जहां पहले से मौजूद लोगों ने कथित तौर पर उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो बना ली।

रंजीत कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता राजकुमार  निजी काम से अदालत में वकील राजकुमार छिल्लर के चैंबर में गए थे। काम पूरा करने के बाद बाहर निकलते समय करीब 45 वर्षीय एक अज्ञात महिला ने उनसे फोन करने के लिए मोबाइल मांगा। महिला ने कॉल करने के बाद मोबाइल वापस कर दिया और बताया कि सामने वाले ने फोन नहीं उठाया।

शिकायत के अनुसार, इसी दौरान महिला ने बुजुर्ग को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद वह उसके साथ ऑटो में बैठ गए। महिला उन्हें आर्य नगर की गली नंबर तीन स्थित एक मकान में ले गई। आरोप है कि वहां दो महिलाओं और दो युवकों समेत कुछ अन्य लोग मौजूद थे। इन लोगों ने कथित तौर पर बुजुर्ग के जबरन कपड़े उतरवाए और वीडियो रिकॉर्ड कर ली।

वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने बुजुर्ग को धमकाया कि यदि पांच लाख रुपये नहीं दिए तो वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दी जाएगी। बुजुर्ग ने अपनी उम्र और आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने तत्काल 30 हजार रुपये देने और बाकी रकम बाद में देने का दबाव बनाया।

शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों में से एक व्यक्ति बुजुर्ग के साथ बाइक पर अंबेडकर स्टेडियम के पास पहुंचा। बदनामी के डर और दबाव में बुजुर्ग ने एक परिचित से 30 हजार रुपये उधार लेकर उसे दे दिए। इसके बाद वह घर पहुंचे और पूरी घटना अपने बेटे को बताई।

परिजनों के मुताबिक घटना के बाद से बुजुर्ग मानसिक रूप से परेशान हैं। बेटे ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने जबरन वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी दी और दबाव बनाकर रुपये वसूले। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान, घटना में शामिल अन्य लोगों और वीडियो से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुरुक्षेत्र में 120 करोड़ से बनेगा सर्किट हाउस, CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान

summer express ,कुरुक्षेत्र। धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  ब्रह्मसरोवर के समीप 120 करोड़ रुपये की लागत से सर्किट हाउस बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर और...
Summer Express - पिटबुल के हमले पर पुलिस सख्त, 100 पेज की चार्जशीट पेश

बहादुरगढ़ में बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर अश्लील वीडियो बनाया, 5 लाख मांगे

summer express ,बहादुरगढ़। अदालत परिसर में वकील के चैंबर से बाहर निकल रहे एक बुजुर्ग को कथित तौर पर झांसे में लेकर नशीला पदार्थ सुंघाने और अश्लील वीडियो बनाकर पांच लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला बुजुर्ग को फोन करने के बहाने अपने साथ ले गई।...

21 विधानसभा हल्कों के युवाओं से अक्षय शर्मा के जरिए होगा बीजेपी का संपर्क

summer express ,अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही ‘ नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ में हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अक्षय शर्मा को इस यात्रा में युवकों को जोड़ने हेतु ‘युवा संपर्क अभियान ‘ का 21 विधानसभा हल्कों का इंचार्ज बनाया गया है। यात्रा...

दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग, बाइक सवार ने घर के बाहर चलाई गोली

summer express ,भिवानी। हरियाणवी सिंगर, अभिनेता और मॉडल दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। वारदात रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। उस समय उनकी गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। बाइक सवार एक युवक ने गाड़ी पर गोली चलाई, जो वाहन में लगी।...

सिरसा नगर परिषद में औचक निरीक्षण, एक कर्मचारी गैरहाजिर मिलने पर नोटिस जारी

summer express , सिरसा। नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति और समय पर कार्यालय पहुंचने की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में अधिकांश कर्मचारी निर्धारित समय पर ड्यूटी पर मौजूद मिले, जबकि एक कर्मचारी गैरहाजिर पाया गया। संबंधित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.