Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ज्वालामुखी मंदिर परिसर में व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

Summer express/ज्वालामुखी,विकास-: प्रसिद्ध ज्वालामुखी मंदिर परिसर में बीती शाम एक व्यक्ति द्वारा खुद को आग लगाने की घटना से सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से झुलसे व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, टांडा रेफर कर दिया।पुलिस के अनुसार, टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान रामदास निवासी झालावाड़, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने पहचान से संबंधित दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त की है।

ज्वालामुखी पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि व्यक्ति ने मंदिर परिसर में यह कदम क्यों उठाया। घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।एसपी संदीप धवल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से भी संपर्क स्थापित किया गया है। पुलिस द्वारा घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करने के साथ-साथ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। घटना के कारणों का स्पष्ट पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ज्वालामुखी मंदिर परिसर में व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

Summer express/ज्वालामुखी,विकास-: प्रसिद्ध ज्वालामुखी मंदिर परिसर में बीती शाम एक व्यक्ति द्वारा खुद को आग लगाने की घटना से सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से झुलसे व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर...

कुरुक्षेत्र में 120 करोड़ से बनेगा सर्किट हाउस, CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान

summer express ,कुरुक्षेत्र। धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  ब्रह्मसरोवर के समीप 120 करोड़ रुपये की लागत से सर्किट हाउस बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर और...
Summer Express - पिटबुल के हमले पर पुलिस सख्त, 100 पेज की चार्जशीट पेश

बहादुरगढ़ में बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर अश्लील वीडियो बनाया, 5 लाख मांगे

summer express ,बहादुरगढ़। अदालत परिसर में वकील के चैंबर से बाहर निकल रहे एक बुजुर्ग को कथित तौर पर झांसे में लेकर नशीला पदार्थ सुंघाने और अश्लील वीडियो बनाकर पांच लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला बुजुर्ग को फोन करने के बहाने अपने साथ ले गई।...

21 विधानसभा हल्कों के युवाओं से अक्षय शर्मा के जरिए होगा बीजेपी का संपर्क

summer express ,अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही ‘ नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ में हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अक्षय शर्मा को इस यात्रा में युवकों को जोड़ने हेतु ‘युवा संपर्क अभियान ‘ का 21 विधानसभा हल्कों का इंचार्ज बनाया गया है। यात्रा...

दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग, बाइक सवार ने घर के बाहर चलाई गोली

summer express ,भिवानी। हरियाणवी सिंगर, अभिनेता और मॉडल दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। वारदात रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। उस समय उनकी गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। बाइक सवार एक युवक ने गाड़ी पर गोली चलाई, जो वाहन में लगी।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.