Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नादौन में कांग्रेस संगठन को मिला नया संबल, दो पंचायत समिति सदस्यों ने ली पार्टी की सदस्यता

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–:नादौन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय नया बल मिला, जब मालग वार्ड के पंचायत समिति सदस्य जग राज ठाकुर और भूम्पल वार्ड की पंचायत समिति सदस्य पूजा कुमारी ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। दोनों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की बात कही।कांग्रेस में शामिल होने का कार्यक्रम नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दोनों पंचायत समिति सदस्यों का स्वागत किया तथा संगठन में उनके जुड़ने को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद जग राज ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार आम लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली और जनकल्याण से जुड़े प्रयासों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए पार्टी संगठन के साथ मिलकर काम करने की बात कही।वहीं, पूजा कुमारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की सोच ने उन्हें कांग्रेस से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ अपने क्षेत्र की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने का प्रयास करेंगी।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने दोनों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन को सक्रिय करने का आह्वान किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...

एसआईआर पर कांग्रेस ने फैलाया भ्रम, अमित शाह देंगे आरोपों का जवाब : नायब सैनी

Summer express, करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में भ्रम फैलाने और गलत जानकारी प्रसारित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एसआईआर के मुद्दे पर झूठ का गुब्बारा खड़ा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया...

ब्रिटेन में फगवाड़ा के डॉक्टर की बेटी की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना और हत्या के आरोप

Summer express, फगवाड़ा । ब्रिटेन में फगवाड़ा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. के.के. वर्मा की बेटी डॉ. शिवानी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चाहल नगर निवासी डॉ. वर्मा के परिवार को बेटी की मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। घटना की खबर से पूरे इलाके में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.