Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में कर्मचारियों को 50% डीए आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी पर सहमति

समर न्यूज | चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते (डीए) में 8 प्रतिशत बढ़ोतरी देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। बढ़ा हुआ डीए दो किश्तों में जारी किया जाएगा। कर्मचारियों और पेंशनर्स को सितंबर की सैलरी में 4 प्रतिशत और अक्टूबर की सैलरी में 4 प्रतिशत अतिरिक्त डीए मिलेगा। इसके साथ पंजाब के कर्मचारियों का कुल डीए बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा।
मुख्यमंत्री के साथ करीब 90 मिनट चली बैठक में कर्मचारियों और पेंशनर्स की लंबित मांगों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कर्मचारी नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध खत्म हो गया है। सरकार कर्मचारियों को अपने परिवार का हिस्सा मानती है और उनकी समस्याओं को बातचीत के माध्यम से हल करने के लिए तैयार है।
{सरकार पर 248 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ: अमन अरोड़ा ने बताया कि 8 प्रतिशत डीए जारी करने से पंजाब सरकार पर लगभग 248 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को विस्तार से सुना गया है और आने वाले समय में भी सरकार तथा कर्मचारी संगठनों के बीच बैठकें जारी रहेंगी। करीब दो सप्ताह बाद मुख्यमंत्री के साथ कर्मचारियों की एक और बैठक प्रस्तावित है। मंत्री के अनुसार, बैठक में दो प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनी है। सरकार ने कर्मचारियों से जुड़े पुराने विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय पैदा हुई कई समस्याओं को धीरे-धीरे दूर किया जा रहा है। हालांकि, कर्मचारी संगठनों की ओर से लंबित डीए की सभी किश्तों और एरियर के भुगतान की मांग अभी भी प्रमुख मुद्दा बनी हुई है।
{लंबित एरियर को लेकर विवाद: पंजाब के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स लंबे समय से डीए और महंगाई राहत (डीआर) की बकाया किश्तें जारी करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारी संगठनों का दावा है कि सरकार पर लगभग 14,200 करोड़ रुपये का बकाया है। उनका कहना है कि राज्य के कर राजस्व में वृद्धि हुई है और सरकार को कर्मचारियों की लंबित देनदारियां जल्द चुकानी चाहिए। दूसरी ओर, सरकार का तर्क है कि राजस्व बढ़ने के बावजूद वेतन, पेंशन, कर्ज और ब्याज समेत कई वित्तीय जिम्मेदारियां हैं। बकाया राशि का भुगतान चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...

एसआईआर पर कांग्रेस ने फैलाया भ्रम, अमित शाह देंगे आरोपों का जवाब : नायब सैनी

Summer express, करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में भ्रम फैलाने और गलत जानकारी प्रसारित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एसआईआर के मुद्दे पर झूठ का गुब्बारा खड़ा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया...

ब्रिटेन में फगवाड़ा के डॉक्टर की बेटी की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना और हत्या के आरोप

Summer express, फगवाड़ा । ब्रिटेन में फगवाड़ा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. के.के. वर्मा की बेटी डॉ. शिवानी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चाहल नगर निवासी डॉ. वर्मा के परिवार को बेटी की मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। घटना की खबर से पूरे इलाके में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.