Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पैसों के विवाद में 15-20 युवकों ने किया हमला :एक की टांग में गंभीर चोट, बाइक भी तोड़ी

summer express, फतेहाबाद। भूना मोड़ के पास  देर रात पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर 15 से 20 युवकों द्वारा मोटरसाइकिल सवार युवकों पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से युवकों पर हमला किया। इस दौरान हैप्पी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने उसकी टांग पर लगातार वार किए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। वहीं, चार युवक किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

हमले के दौरान आरोपियों ने पीड़ितों की दोनों मोटरसाइकिलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल हैप्पी को उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद घायल के परिजनों ने अस्पताल के बाहर काफी देर तक हंगामा किया।

घायल के साथी बरसीन निवासी रिपन मेहता, जो फिलहाल आरके कॉलोनी में रह रहे हैं, ने बताया कि वह हैप्पी और तीन अन्य दोस्तों के साथ दो मोटरसाइकिलों पर हिसार रोड की तरफ से आ रहा था। जैसे ही वे भूना मोड़ के सामने पहुंचे, कई युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। रिपन के अनुसार, हमलावरों ने उसके साथ भी हाथापाई की, जिससे उसका आईफोन टूट गया। इसके बाद आरोपियों ने हैप्पी को बुरी तरह पीटा और उसकी टांग पर वार किए।

रिपन ने आरोप लगाया कि हमलावर उसका पीछा करते हुए सुंदर नगर स्थित उसके ससुराल के घर तक भी पहुंच गए। वहां आरोपियों ने हंगामा किया और हल्का पथराव भी किया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूरा विवाद पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ है। मामले में पुलिस को शिकायत दिए जाने के बाद जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा हमलावरों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे पर CGC यूनिवर्सिटी की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 35 छात्र बाल-बाल बचे

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। दिल्ली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहीदी स्मारक के पास सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। हाईवे पर छात्रों को चढ़ाने के लिए खड़ी CGC यूनिवर्सिटी मोहाली की बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक के पीछे चल रहा टेंपो ट्रैवलर भी...

पैसों के विवाद में 15-20 युवकों ने किया हमला :एक की टांग में गंभीर चोट, बाइक भी तोड़ी

summer express, फतेहाबाद। भूना मोड़ के पास  देर रात पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर 15 से 20 युवकों द्वारा मोटरसाइकिल सवार युवकों पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से युवकों पर हमला किया। इस दौरान हैप्पी नामक युवक गंभीर रूप से...

खारा बरवाला हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार: अब तक 6 पकड़े, SC/ST एक्ट की धारा जुड़ी

summer express, फतेहाबाद। थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रंजिश के चलते हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। नए आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक छह आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने जांच के दौरान मामले में एससी-एसटी एक्ट...

HPU में ABVP और SFI कार्यकर्ताओं के बीच विवाद, पुलिस बल तैनात

summer express , संजू ,शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह एक बार फिर छात्र संगठनों के बीच विवाद हो गया। छात्रों का स्वागत करने के लिए विश्वविद्यालय गेट पर खड़े ABVP और SFI कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इस दौरान दोनों...

सोलन की अनुशी शर्मा की फिल्म ‘खूंटा’ रिलीज, पहाड़ के संघर्ष और संस्कृति की कहानी करेगी बयां

summer express ,भूपेंद्र ठाकुर,सोलन। प्रणव थिएटर और बियोंड थिएटर, सोलन से अभिनय की शुरुआत करने वाली प्रमुख अभिनेत्री अनुशी शर्मा की चर्चित फिल्म ‘खूंटा’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। हिमाचली कलाकारों से सजी इस फिल्म का लेखन और निर्देशन अनुशी शर्मा ने किया है। उन्होंने फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.