Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जगाधरी में ताबड़तोड़ फायरिंग: एक की मौत; दो घायल, हमलावर फरार

summer express, यमुनानगर। जगाधरी थाना क्षेत्र के खारवन चौक पर  देर रात हुई फायरिंग में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गांव मंधार निवासी रिछपाल को मृत घोषित कर दिया। कमलजीत को गोली लगी है, जबकि गुरुनील को मामूली चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात खारवन चौक पर तीन बाइक सवार युवक अचानक पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद हमलावर हथियारों समेत मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को वारदात के पीछे रंजिश का शक है। इसके अलावा इस पहलू की भी जांच की जा रही है कि कहीं हमलावरों ने किसी गैंगस्टर को निशाना बनाकर तो फायरिंग नहीं की थी। हालांकि, फायरिंग के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वारदात की जांच के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फायरिंग के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था और आरोपी किस दिशा में फरार हुए।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी कमलदीप गोयल और सीआईए टीम भी मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने के साथ ही वारदात से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि मामले की जांच के लिए सीआईए और पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही फायरिंग के कारण और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दुष्कर्म केस में समझौते के नाम पर तीन लाख लेने के आरोप में तीन गिरफ्तार

summer express , कैथल। दुष्कर्म के मामले में समझौता कराने के नाम पर तीन लाख रुपये लेने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पू, कृष्ण निवासी मटौर और दुष्कर्म मामले की शिकायतकर्ता महिला मोनिका के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर आरोप है...

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी हत्या की वजह: 17 वर्षीय अरमान की जान गई, दो नाबालिग पकड़े गए

summer express , रोहतक। महम में सांगी धनपत सिंह के पड़पोते 17 वर्षीय अरमान की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार अरमान की इंस्टाग्राम के जरिए एक युवती से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बातचीत होती थी। युवती...

कलायत में पंजाबी गायक आरनेत की शूटिंग में हथियारों के प्रदर्शन पर पुलिस सख्त

summer express , बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल के कलायत क्षेत्र में पंजाबी गायक आरनेत की फिल्म और म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान बिना अनुमति हथियारों का प्रदर्शन किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर शूटिंग से संबंधित वीडियो सामने आने के बाद कैथल पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस के...

जगाधरी में ताबड़तोड़ फायरिंग: एक की मौत; दो घायल, हमलावर फरार

summer express, यमुनानगर। जगाधरी थाना क्षेत्र के खारवन चौक पर  देर रात हुई फायरिंग में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गांव मंधार निवासी...

पांची जाटान आंगनबाड़ी में बच्चों के आहार पर सवाल, एक्सपायरी चॉकलेट और कीड़े मिलने का आरोप

summer express , सोनीपत। पांची जाटान गांव की आंगनबाड़ी में बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी में बच्चों के लिए पहुंचाए गए प्रोटीन मिल्क बार चॉकलेट एक्सपायरी थे, जबकि खील में कीड़े मिले। मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.