Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में बाल विज्ञान कांग्रेस का आगाज, 2500 से अधिक विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा  

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन्स साइंस कांग्रेस के तहत हमीरपुर जिले के विभिन्न उपमंडलों में विज्ञान आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में जिले के हजारों विद्यार्थी हिस्सा लेकर अपनी वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है।

विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने बताया कि नादौन उपमंडल से 512, सुजानपुर से 237, हमीरपुर से 632, भोरंज से 576 और बड़सर उपमंडल से 544 विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। हमीरपुर, भोरंज और बड़सर उपमंडलों में उपमंडल स्तर की प्रतियोगिताएं 21 सितंबर से शुरू होंगी।

बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत विद्यार्थियों के लिए साइंस क्विज, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर, मैथमेटिक्स ओलंपियाड और साइंस मॉडल जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान के व्यावहारिक पहलुओं को समझने और अपनी रचनात्मक सोच सामने रखने का अवसर मिलेगा।

राजेश गौतम ने बताया कि करीब दो वर्ष के अंतराल के बाद विद्यार्थियों को एक बार फिर विज्ञान से जुड़ी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। इसके चलते विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह है। प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों ने अपने मार्गदर्शक शिक्षकों की देखरेख में मेहनत की है।

उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ उन्हें नए प्रयोगों और नवाचार के लिए भी प्रेरित करती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...

एसआईआर पर कांग्रेस ने फैलाया भ्रम, अमित शाह देंगे आरोपों का जवाब : नायब सैनी

Summer express, करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में भ्रम फैलाने और गलत जानकारी प्रसारित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एसआईआर के मुद्दे पर झूठ का गुब्बारा खड़ा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया...

ब्रिटेन में फगवाड़ा के डॉक्टर की बेटी की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना और हत्या के आरोप

Summer express, फगवाड़ा । ब्रिटेन में फगवाड़ा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. के.के. वर्मा की बेटी डॉ. शिवानी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चाहल नगर निवासी डॉ. वर्मा के परिवार को बेटी की मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। घटना की खबर से पूरे इलाके में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.