summer express,रामपुर। रामपुर शहर में मिनी सचिवालय के सामने शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एंबुलेंस और बोलेरो वाहन की टक्कर हो गई। एंबुलेंस एक रेफर मरीज को रामपुर के खनेरी अस्पताल लेकर जा रही थी। हादसे के बाद मरीज को क्षतिग्रस्त एंबुलेंस में ही करीब आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार हादसा मिनी सचिवालय के सामने हुआ। टक्कर के बाद एंबुलेंस को काफी नुकसान पहुंचा, जिसके कारण मरीज को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हुई। करीब आधे घंटे बाद दूसरी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और मरीज को खनेरी अस्पताल ले जाया गया।
हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ आवश्यक कार्रवाई कर