Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना से आप का चुनावी अभियान शुरू

समर न्यूज | लुधियाना
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी ने शनिवार को लुधियाना से अपना चुनावी अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पक्खोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में पार्टी का चुनावी पैंफलेट ‘मान सरकार दे मुनाफे’ जारी किया। कार्यक्रम में पार्टी के मंत्री, विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्टी ने 20 सितंबर से पूरे पंजाब में घर-घर जनसंपर्क अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत 25,332 बूथों से जुड़े 2,68,553 बूथ कमेटी सदस्य सरकार के साढ़े चार साल के कामकाज और योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि 2022 में दी गई चुनावी गारंटियों के साथ सरकार ने कई अतिरिक्त काम किए हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा फोर्स, किसानों को दिन में बिजली, टोल प्लाजा बंद करने और रोजगार के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मान ने दावा किया कि उनकी सरकार ने करीब 71 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं और भर्ती प्रक्रिया में पैसे या सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ता नए वादों के बजाय सरकार के काम का हिसाब लोगों के सामने रखेंगे और उनसे आगे की जरूरतों के बारे में पूछेंगे।
{20 सितंबर से घर-घर अभियान: आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया के अनुसार 20 सितंबर से मुख्यमंत्री मान अपने विधानसभा क्षेत्र धूरी से घर-घर अभियान में शामिल होंगे। पार्टी के अनुसार अभियान में किसानों, युवाओं, शिक्षा, रोजगार, खेल और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों के साथ सरकार की योजनाओं को प्रमुखता से रखा जाएगा। इसके साथ सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा।
कांग्रेस डूबता जहाज है, अब नया पायलट दिया: मान ने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है। अब नया पायलट दिया है। हमारे पंफलेट पर लिखा है कि भाजपा, शिअद और कांग्रेस को यदि वोट देने की सोच रहे हो तो ध्यान दें। ये सबसे पहले मुफ्त बिजली बंद करेंगे। 10 लाख वाला कार्ड बंद करेंगे। प्राइवेट स्कूलों को आजादी देंगे। टोल प्लाजा फिर से शुरू करेंगे। ये लोग फिर से किसानी कानून लाने की तैयारी में हैं। विरोधी एआई वीडियो बना कर दुष्प्रचार करेंगे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना से आप का चुनावी अभियान शुरू

समर न्यूज | लुधियानापंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी ने शनिवार को लुधियाना से अपना चुनावी अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पक्खोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में पार्टी का चुनावी पैंफलेट ‘मान सरकार दे मुनाफे’ जारी किया। कार्यक्रम में पार्टी के मंत्री, विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे।...

चंडीगढ़ ने पंजाब को पांच विकेट से हराया

Summer express, चंडीगढ़ I व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ ट्राइसिटी की ओर से शनिवार को डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10 में आयोजित प्रदर्शनी व्हीलचेयर क्रिकेट मैच में चंडीगढ़ ने पंजाब को पांच विकेट से हरा दिया। पंजाब के राज्यपाल ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस आयोजन के जरिए...

डबुआ के विश्वास स्कूल में चोरी, 4.80 लाख कैश और चार लैपटॉप ले गए चोर

summer express , अनिल मंगला, फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी स्थित विश्वास स्कूल में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर स्कूल परिसर से करीब 4 लाख 80 हजार रुपये की नकदी, चार लैपटॉप और एक मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। चोरी की वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज...

पलवल अनाज मंडी में धान की आवक शुरू, किसानों के लिए पुख्ता इंतजाम

summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। पलवल अनाज मंडी में 1509 किस्म के धान की आवक शुरू हो गई है। धान की खरीद को लेकर मार्केट कमेटी की ओर से मंडी में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का दावा किया गया है। मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी ने कहा कि किसानों को फसल बेचने के दौरान किसी...

डलहौजी में सिर में कनस्तर फंसी मादा भालू का रेस्क्यू, वन विभाग ने बचाई जान

summer express , डलहौजी। डलहौजी बस स्टैंड के समीपउस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सिर में प्लास्टिक का कनस्तर फंसी एक मादा भालू दिखाई दी। कनस्तर फंसने के कारण भालू को देखने और खाने-पीने में परेशानी हो रही थी। वह घबराई हुई हालत में इधर-उधर घूम रही थी। भालू को देखने के बाद स्थानीय लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.