सुनील | लुधियाना
समर न्यूज
पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे मारने के मामले में अब बिट्टू ने नया स्टंट कर दिया। बिट्टू ने लुधियाना पहुंचे सीएम भगवत सिंह मान के काफिले को घेरने की कोशिश की। पुलिस के बीच बचाव की वजह से वह काफिले को रोक तो नहीं पाए, लेकिन उन्होंने अपनी राजनीतिक खुन्नस निकालने के लिए सीएम की गाड़ी की तरफ एक बोतल फेंकी। हाथ में पकड़े हुए अंडे व टमाटर के लिफाफे भी दिखाए। मौके पर खड़े पुलिस अधिकारियों ने बिट्टू को काफी देर हिरासत में रखा।
करीब एक से डेढ़ घंटे तक सड़कों पर रवनीत सिंह बिट्टू को गाड़ियों में घुमाने के बाद उसको छोड़ दिया गया। बाद में यह भी चर्चा रही कि रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने उनके ही घर में अरेस्ट किया हुआ है। लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे भगवंत सिंह मान का एक प्रोग्राम था जिसमें पंजाब के अलग-अलग शहरों से आम आदमी पार्टी के वर्कर आए हुए थे। उसे प्रोग्राम में शामिल होने के लिए जब भगवंत सिंह मान जा रहे थे तो पुलिस को पहले ही इनपुट मिला था कि किसी राजनीतिक पार्टी के नेता उनके काफिले को रोक सकते हैं।
दरअसल, शुक्रवार को बिट्टू ने आरोप लगाया था कि जब वह भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ से जुड़े कार्यक्रम के लिए पठानकोट की तरफ जा रहे थे, तब बटाला के पास उनके काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके गए। बिट्टू के मुताबिक कुछ लोगों ने उनके वाहनों को निशाना बनाया और उनकी सुरक्षा टीम ने मौके पर कुछ लोगों को पकड़ा था।