Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टिब्बा रोड पर रमेश नगर में 21 वर्षीय युवक पर किया जानलेवा हमला

अशवनी पाहवा
समर न्यूज | लुधियाना

महानगर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा टिब्बा रोड स्थित रमेश नगर में हुई वारदात से लगाया जा सकता है। शनिवार रात पूर्व विधायक संजय तलवार के कार्यालय के पास पुल पर 10 से 12 हथियारबंद युवकों ने 21 वर्षीय युवक को घेर लिया और उस पर दातर व तलवारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
युवक सड़क पर गिरा रहा और हमलावर उस पर लगातार वार करते रहे। परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने करीब 18 वार किए। इसी दौरान पुल से गुजर रहे एक राहगीर ने पूरी वारदात मोबाइल में कैद कर ली। घटना का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घायल युवक की पहचान विक्की के रूप में हुई है। उसकी बड़ी बहन पिंकी ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे विक्की अपने दोस्त जुगनू के साथ बाहर गया था। दोनों जब रमेश नगर में पूर्व विधायक के कार्यालय के पास पुल पर पहुंचे तो अचानक हथियारों से लैस युवकों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों को देखकर जुगनू मौके से भागने लगा। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक विक्की की टांग के ऊपर जा गिरी। टांग नीचे दब जाने के कारण विक्की उठ नहीं सका और हमलावरों ने हमला शुरू कर दिया।
{पहले चार ने किया हमला, फिर पहुंचे कई और युवक: परिजनों के मुताबिक, शुरुआत में दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने विक्की पर हमला किया। कुछ ही देर में दो अन्य बाइकों और एक एक्टिवा पर सवार होकर कई और युवक वहां पहुंच गए। इसके बाद जमीन पर पड़े विक्की पर दातर और तलवारों से लगातार वार किए गए। वायरल वीडियो में भी कई युवक युवक को घेरकर उस पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
{‘नाले में फेंकने की कर रहे थे बात’: विक्की की मां जागीर कौर ने रोते हुए आरोप लगाया कि हमला करने के बाद आरोपी आपस में उसे पास के गंदे नाले में फेंकने की बात कर रहे थे। गंभीर रूप से घायल विक्की ने हमलावरों के सामने हाथ जोड़कर उसे छोड़ने की गुहार लगाई। मां के अनुसार, उसने आरोपियों से कहा कि उसका मोबाइल, पैसे और बाइक ले जाएं, लेकिन उसकी जान बख्श दें और उसे नाले में न फेंकें। इसके बाद आरोपी उसका मोबाइल, जेब में रखे पैसे और बाइक लेकर फरार हो गए।
{दोनों बाजू फ्रैक्चर, सिर पर भी गहरे घाव – परिजनों का कहना है कि हमले में विक्की की दोनों बाजू फ्रैक्चर हो गई हैं। इसके अलावा सिर पर तेजधार हथियारों से कई गहरे घाव आए हैं, जिन पर कई टांके लगाए गए हैं। उसकी हालत गंभीर होने के कारण अस्पताल में उपचार जारी है। उन्हें पता चला कि लूटी गई बाइक थाना नंबर-7 की पुलिस के पास पहुंच गई है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

टिब्बा रोड पर रमेश नगर में 21 वर्षीय युवक पर किया जानलेवा हमला

अशवनी पाहवासमर न्यूज | लुधियाना महानगर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा टिब्बा रोड स्थित रमेश नगर में हुई वारदात से लगाया जा सकता है। शनिवार रात पूर्व विधायक संजय तलवार के कार्यालय के पास पुल पर 10 से 12 हथियारबंद युवकों ने 21 वर्षीय युवक को घेर लिया और उस...

प्रमुख समाजसेवी डॉ. कुलदीप राय शिरोमणि अकाली दल बादल में शामिल

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज हलका फिल्लौर के प्रमुख समाजसेवी एवं जाने-माने चिकित्सक डॉ. कुलदीप राय ने आज शिरोमणि अकाली दल बादल का दामन थाम लिया।पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई और रहनुमाई में हुए इस शामिल होने के कार्यक्रम के दौरान डॉ. कुलदीप राय का सिरोपा पहनाकर स्वागत किया गया। डॉ. कुलदीप राय...

आखिर रुका या रोका… अधूरी सड़क का काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जगराओं पुल से चांद सिनेमा तक एलिवेटेड रोड को मैस्टिक एस्फाल्ट से अपग्रेड करने का 5.68 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट करीब साढ़े पांच महीने बाद भी अधूरा है। मार्च 2026 में शुरू हुआ काम सितंबर में भी पूरा नहीं हो पाया। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और फैली बजरी वाहन चालकों...

1700 सखियों को दिया सम्मान, मावां-धीयां योजना घर-घर पहुंचाने में निभाई अहम भूमिका

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा उत्तरी में मुख्यमंत्री मावां-धीयां आशीर्वाद योजना को घर-घर तक पहुंचाने वाली 1700 सखियों को सम्मानित किया गया। जालंधर बाईपास चौक स्थित एक रिजार्ट में विधायक चौ. मदन लाल बग्गा की अध्यक्षता में आयोजित सखी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मुख्य अतिथि के तौर...

व्हीलचेयर क्रिकेट के जरिए दिया नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

समर न्यूज | चंडीगढ़ व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ ट्राइसिटी की ओर से शनिवार को डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10 में आयोजित प्रदर्शनी व्हीलचेयर क्रिकेट मैच में चंडीगढ़ ने पंजाब को पांच विकेट से हरा दिया। पंजाब के राज्यपाल ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।इस आयोजन के जरिए ‘ स्ट्रॉंगर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.