Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में पत्रकारों ने चलाई साइकिल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:फिट इंडिया मूवमेंट के तहत धर्मशाला में रविवार सुबह पत्रकारों के लिए विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया।साई हॉस्टल धर्मशाला से आयोजित ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान साई हॉस्टल के खिलाड़ियों ने भी पत्रकारों के साथ साइकिल चलाकर फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। पत्रकारों और खिलाड़ियों ने साइकिल के माध्यम से लोगों को नियमित व्यायाम, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और शारीरिक सक्रियता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मीडिया के माध्यम से फिटनेस को लेकर आम लोगों को जागरूक करना भी रहा।

साई धर्मशाला के सहायक निदेशक जयप्रकाश साहनी ने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी। इसके तहत देशभर में लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। ‘संडेज ऑन साइकिल’ भी इसी अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत प्रत्येक रविवार को अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।इस बार कार्यक्रम की थीम पत्रकारों और मीडिया साथियों को साइकिल रैली के माध्यम से फिट इंडिया अभियान से जोड़ना रही। साहनी ने कहा कि मीडिया समाज में जागरूकता फैलाने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे में पत्रकारों की भागीदारी से फिटनेस और स्वास्थ्य का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि धर्मशाला में पत्रकारों की भागीदारी उत्साहजनक रही। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में पत्रकारों ने चलाई साइकिल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:फिट इंडिया मूवमेंट के तहत धर्मशाला में रविवार सुबह पत्रकारों के लिए विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया।साई हॉस्टल धर्मशाला से आयोजित ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान साई हॉस्टल के खिलाड़ियों ने भी पत्रकारों के साथ साइकिल चलाकर फिटनेस...

टिब्बा रोड पर रमेश नगर में 21 वर्षीय युवक पर किया जानलेवा हमला

अशवनी पाहवासमर न्यूज | लुधियाना महानगर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा टिब्बा रोड स्थित रमेश नगर में हुई वारदात से लगाया जा सकता है। शनिवार रात पूर्व विधायक संजय तलवार के कार्यालय के पास पुल पर 10 से 12 हथियारबंद युवकों ने 21 वर्षीय युवक को घेर लिया और उस...

प्रमुख समाजसेवी डॉ. कुलदीप राय शिरोमणि अकाली दल बादल में शामिल

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज हलका फिल्लौर के प्रमुख समाजसेवी एवं जाने-माने चिकित्सक डॉ. कुलदीप राय ने आज शिरोमणि अकाली दल बादल का दामन थाम लिया।पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई और रहनुमाई में हुए इस शामिल होने के कार्यक्रम के दौरान डॉ. कुलदीप राय का सिरोपा पहनाकर स्वागत किया गया। डॉ. कुलदीप राय...

आखिर रुका या रोका… अधूरी सड़क का काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जगराओं पुल से चांद सिनेमा तक एलिवेटेड रोड को मैस्टिक एस्फाल्ट से अपग्रेड करने का 5.68 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट करीब साढ़े पांच महीने बाद भी अधूरा है। मार्च 2026 में शुरू हुआ काम सितंबर में भी पूरा नहीं हो पाया। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और फैली बजरी वाहन चालकों...

1700 सखियों को दिया सम्मान, मावां-धीयां योजना घर-घर पहुंचाने में निभाई अहम भूमिका

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा उत्तरी में मुख्यमंत्री मावां-धीयां आशीर्वाद योजना को घर-घर तक पहुंचाने वाली 1700 सखियों को सम्मानित किया गया। जालंधर बाईपास चौक स्थित एक रिजार्ट में विधायक चौ. मदन लाल बग्गा की अध्यक्षता में आयोजित सखी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मुख्य अतिथि के तौर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.