Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

युवा संपर्क अभियान के तहत भाजपा नेता अक्षय  शर्मा ने की बैठक

नशा छुड़वाने की फरियाद लेकर पहुंचे दो भाइयों का भी इलाज करवाया शुरू 

Summer express/अमृतसर-:हल्का उत्तरी से भाजपा नेता ओर युवा संपर्क अभियान के इंचार्ज अक्षय शर्मा जब कर्मपुरा में बैठक के दौरान लोगों से मिल रहे थे तो दो भाइयों ने  नशा छुड़वाने की गुहार लगाई। जिसके बाद अक्षय शर्मा ने तुरंत निर्देश दिए ओर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाकर नशा छुड़वाने में मदद की शुरूआत की।नशा मुक्त पंजाब यात्रा ने तहत युवा संपर्क अभियान के 21 विधानसभा हल्कों के इंचार्ज अक्षय शर्मा की ओर से कर्मपुरा में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई परिवारों ओर युवाओं से मुलाकात की गई ओर नशे की चपेट में आने वाले युवाओं से नशा छोड़ने की अपील की गई। 

अक्षय शर्मा ने लोगों से संबोधित करते हुए कहा कि इस समय पंजाब पूरी तरह से नशे की चपेट में है इसके लिए सबको मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब  कोई दोबारा उनके पास वोट मांगने  तो उससे सवाल जरूर करें कि जब उनके घरों में ये समस्याएं आ रही थीं, तब वो कहां थे? उन्होंने कहा कि आज घरों में किस तरह का गंदा पानी आ रहा है, यह आप भी जानते हैं। घरों में किस तरह बीमारियां बढ़ रही हैं, यह भी आप जानते हैं।उन्होंने कहा कि लोगों के पांच साल तक दुख सुनने की बनाए वही लोग पांच साल बाद दोबारा आपके पास आकर आपको अपने साथ जोड़ लेते हैं। आप उनके लिए काम करें, उनके साथ खड़े हों, उनके नारे लगाएं और उनका स्वागत करें, लेकिन चुनाव जीतने के बाद आपकी समस्याओं के बारे में पूछने वाला कोई नहीं होता। इन बातों पर सोचने की जरूरत है।अक्षय शर्मा ने कहा कि ‘ मेरी आप सभी से अपील है कि हम सभी मिलकर अपने युवाओं को नशे जैसी बुरी बीमारी से बाहर निकालें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर सदस्य समाज में जो भी व्यक्ति इस बुराई में फंसा है, उसे बाहर निकालने के लिए हम हर समय जमीन पर मौजूद हैं। वहीं वो खुद कर उनकी टीम भी लगातार इस सम्बन्ध में काम कर रही है।उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी को किसी भी तरह की समस्या है तो वो उसके लिए आपके साथ हमेशा खड़े हैं। इस अवसर पर लोगों से मुलाकात भी की गई ओर उन्हें युवा संपर्क अभियान से जोड़ा गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा संपर्क अभियान के तहत भाजपा नेता अक्षय  शर्मा ने की बैठक

नशा छुड़वाने की फरियाद लेकर पहुंचे दो भाइयों का भी इलाज करवाया शुरू  Summer express/अमृतसर-:हल्का उत्तरी से भाजपा नेता ओर युवा संपर्क अभियान के इंचार्ज अक्षय शर्मा जब कर्मपुरा में बैठक के दौरान लोगों से मिल रहे थे तो दो भाइयों ने  नशा छुड़वाने की गुहार लगाई। जिसके बाद अक्षय शर्मा ने तुरंत निर्देश दिए...

श्री नैना देवी जी में रविवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर प्रशासन के अनुसार, रविवार को करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता...

गुरुग्राम में कथित देह व्यापार नेटवर्क पर शिकंजा, PG से 21 लोग हिरासत में

Summer express/गुरुग्राम,अनुज पंचाल -:गुरुग्राम में अनैतिक देह व्यापार और कथित मानव तस्करी के खिलाफ हरियाणा महिला आयोग और गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। सेक्टर-38 स्थित प्लॉट नंबर 27 के एक PG में पुलिस और महिला आयोग की टीम ने छापेमारी कर 8 युवतियों और 13 युवकों को मौके से पकड़ा।...

6 घंटे की पैरोल पर पैतृक गांव पहुंचा काला जठेड़ी, जुड़वा बेटियों के नामकरण में हुआ शामिल; गांव में कड़ा सुरक्षा घेरा

सोनीपत/रमेश कुमार-:कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी आज छह घंटे की पैरोल पर अपने पैतृक गांव जठेड़ी पहुंचा। सोनीपत के राई क्षेत्र स्थित गांव में उसके पहुंचने पर ढोल बजाकर स्वागत किया गया। सुरक्षा कारणों के चलते मीडिया की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और...

पिहोवा गुरप्रीत हत्याकांड: गिरफ्तारी न होने पर परिजनों का आक्रोश, शव रखकर लगाया जाम

पिहोवा में गुरप्रीत हत्याकांड को लेकर आक्रोश, 8 घंटे तक शव रखकर लगाया जाम पिहोवा/ गुरदीप सिंह गुजराल-:पिहोवा में गुरप्रीत सिंह हत्याकांड को लेकर शनिवार देर रात परिजनों और लोगों का आक्रोश देखने को मिला। हत्या के करीब छह दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने मृतक का शव पिहोवा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.