Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

श्री नैना देवी जी में रविवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर प्रशासन के अनुसार, रविवार को करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता श्री नैना देवी जी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

रविवार होने के कारण मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। दोपहर की आरती के बाद श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ गई तथा भीड़ फ्लाईओवर को पार कर गई। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से दर्शन करवाने के लिए उन्हें लंबी-लंबी कतारों में मंदिर की ओर भेजा गया।मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से भी आवश्यक इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रवेश और निकासी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।गर्मी और बढ़ती भीड़ को देखते हुए पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं ने मंदिर के प्रवेश और निकासी द्वार के पास ठंडे पानी की व्यवस्था की। दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालुओं ने ठंडा पानी पीकर राहत महसूस की और समाजसेवी संस्थाओं की इस पहल की सराहना की।माता श्री नैना देवी जी के पुजारी सचिन शर्मा ने बताया कि रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं लगातार जारी रहीं।वहीं, पंजाब से पहुंचे श्रद्धालु राजू ने कहा कि माता के दर्शन कर उन्हें आध्यात्मिक शांति मिली। उन्होंने मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए किए गए इंतजामों की भी सराहना की।रविवार को श्री नैना देवी जी का दरबार श्रद्धालुओं की आस्था और जयकारों से गूंजता रहा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्री नैना देवी जी में रविवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर प्रशासन के अनुसार, रविवार को करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता...

गुरुग्राम में कथित देह व्यापार नेटवर्क पर शिकंजा, PG से 21 लोग हिरासत में

Summer express/गुरुग्राम,अनुज पंचाल -:गुरुग्राम में अनैतिक देह व्यापार और कथित मानव तस्करी के खिलाफ हरियाणा महिला आयोग और गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। सेक्टर-38 स्थित प्लॉट नंबर 27 के एक PG में पुलिस और महिला आयोग की टीम ने छापेमारी कर 8 युवतियों और 13 युवकों को मौके से पकड़ा।...

6 घंटे की पैरोल पर पैतृक गांव पहुंचा काला जठेड़ी, जुड़वा बेटियों के नामकरण में हुआ शामिल; गांव में कड़ा सुरक्षा घेरा

सोनीपत/रमेश कुमार-:कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी आज छह घंटे की पैरोल पर अपने पैतृक गांव जठेड़ी पहुंचा। सोनीपत के राई क्षेत्र स्थित गांव में उसके पहुंचने पर ढोल बजाकर स्वागत किया गया। सुरक्षा कारणों के चलते मीडिया की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और...

पिहोवा गुरप्रीत हत्याकांड: गिरफ्तारी न होने पर परिजनों का आक्रोश, शव रखकर लगाया जाम

पिहोवा में गुरप्रीत हत्याकांड को लेकर आक्रोश, 8 घंटे तक शव रखकर लगाया जाम पिहोवा/ गुरदीप सिंह गुजराल-:पिहोवा में गुरप्रीत सिंह हत्याकांड को लेकर शनिवार देर रात परिजनों और लोगों का आक्रोश देखने को मिला। हत्या के करीब छह दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने मृतक का शव पिहोवा...

जयराम ठाकुर का सरकार पर निशाना, बोले- विकास के लिए दिल्ली जाता था, कुर्सी बचाने नहीं

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चौरी में आयोजित पंचायती राज प्रतिनिधि सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हुए सड़क निर्माण कार्यों का जिक्र करते हुए दावा किया कि भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में हिमाचल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.