Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में भाजपा की गुटबाजी पर कांग्रेस का हमला, सुमन भारती ने जयराम ठाकुर के बयान पर उठाए सवाल

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सुजानपुर में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी कई सवाल पैदा करती है।

भारती ने विशेष रूप से पूछा कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और विधायक लखनपाल कार्यक्रम में क्यों नहीं पहुंचे।सुमन भारती ने कहा कि भाजपा में गुटबाजी अब सार्वजनिक रूप से दिखाई देने लगी है। उनके मुताबिक पार्टी के भीतर चल रही खींचतान का असर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर तक पहुंच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के नजदीक आयोजित कार्यक्रम में सांसद को आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा समर्थित कुछ बीडीसी और जिला परिषद सदस्यों ने भी कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह ऐसे नेताओं को साथ लेकर चल रहे हैं, जिन पर हमीरपुर की अनदेखी के आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सम्मेलनों में छोटे स्तर से लेकर बड़े स्तर तक गुटबाजी दिखाई दे रही है। भारती ने कहा कि हमीरपुर के विकास का विरोध करने वालों को जनता आने वाले समय में जवाब देगी।उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें जानकारी मिल रही है कि हमीरपुर जिले का एक भाजपा नेता कांगड़ा में संभावित उम्मीदवारों को टिकट देने की बात कर रहा है और खुद को भविष्य का मुख्यमंत्री बताकर राजनीतिक गतिविधियां चला रहा है। हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिया। भारती ने भाजपा से पूछा कि आखिर टिकट बांटने की बात कौन कर रहा है और टिकट के कथित सौदे को लेकर पार्टी की स्थिति क्या है।सुमन भारती ने हमीरपुर सदर के भाजपा विधायक और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक लगातार हमीरपुर के विकास और मुख्यमंत्री को लेकर कटाक्ष करते हैं। भारती ने कहा कि हमीरपुर के कुछ लोग जिले में हो रहे विकास को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कांग्रेस कार्यालय के लिए जमीन की प्रक्रिया को लेकर कहा कि इस संबंध में प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालय के लिए पूर्व जिला अध्यक्षों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से लंबे समय से पत्राचार किया जाता रहा है।गौरतलब है कि सुजानपुर में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल के दौरान हुए सड़क निर्माण का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा था कि उनके कार्यकाल में सबसे अधिक सड़कें बनीं और उन्हें किस नाम से याद रखा जाए, इसकी उन्हें चिंता नहीं है। उनके इस बयान को लेकर अब कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सवाल उठाया है कि आखिर इस टिप्पणी के जरिए जयराम ठाकुर किस राजनीतिक संदेश की ओर इशारा कर रहे थे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मनांजलि मंच से सरोज चोपड़ा ‘पद्म’ की पुस्तक ‘नवांकुर भाग-2’ का विमोचन

समर न्यूज | पंचकूला एस.एस. फाउंडेशन द्वारा संचालित एवं राष्ट्रीय संवेदनाओं को समर्पित मनांजलि मंच, पंचकूला की ओर से यशस्वी साहित्यकार एवं पत्रकारिता के प्रेरणापुंज बाबू बालमुकुंद गुप्त की जयंती के उपलक्ष्य में जिमखाना क्लब, सेक्टर-6, पंचकूला में भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचकूला के प्रसिद्ध शायर एवं अखिल भारतीय साहित्य...

जलवायु सम्मेलन में मनोज ने उठाई विकासशील देशों के हक की आवाज

समर न्यूज | चंडीगढ़ तुर्की में आयोजित वैश्विक जलवायु आयोजन में चंडीगढ़ की सेवा ही संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार चंदेल ने भाग लेकर जलवायु परिवर्तन से जुड़ी वैश्विक चुनौतियों और विकासशील देशों के अधिकारों को प्रमुखता से उठाया।उन्होंने कहा कि जलवायु संकट से निपटने की जिम्मेदारी सभी देशों की है, लेकिन ऐतिहासिक रूप...

मगौली कूड़ा प्रबंधन संयंत्र का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, पंजाब सरकार से मांगी स्थिति रिपोर्ट

{पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने दायर की जनहित याचिका, सभी संबंधित पक्षों को तीन दिसंबर के लिए नोटिसगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुश समर न्यूज | मोहाली मोहाली में लगातार गंभीर होती जा रही कूड़े की समस्या और इसके स्थायी समाधान के लिए प्रस्तावित समगौली ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र का मामला पंजाब एवं हरियाणा...

श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर चलने की जरूरत : पहलवान गिल

गुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) मोहाली और फेज-4 के निवासियों की ओर से प्रभात फेरी एवं गुरमत समागम का आयोजन किया गया। यह समागम एसोसिएशन के प्रधान हरबंस सिंह कंवल, वरिष्ठ उपप्रधान करण जौहर,...

मोदी सरकार का फैसला कैंसर पीड़ितों व उनके परिवार वालों के लिए बड़ी राहत : संजीव वशिष्ट

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज केंद्र सरकार की ओर से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 1364 दवाओं की कीमतों में कटौती करने के फैसले का भाजपा जिला मोहाली के अध्यक्ष संजीव वशिष्ट ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे कैंसर पीड़ित मरीजों और उनके परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक राहत देने वाला ऐतिहासिक और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.