Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आदिलाबाद के RIMS अस्पताल में लगी आग, पांच दिन के नवजात की मौत

summer express, हैदराबाद। तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) अस्पताल में सोमवार देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पांच दिन के एक नवजात की झुलसने से मौत हो गई। आग अस्पताल के उस वार्ड में लगी, जहां नवजात समेत करीब 29 बच्चे भर्ती थे।

जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार 21 सितंबर की रात करीब 11:50 बजे हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

फायर अधिकारी के अनुसार, वार्ड में भर्ती 28 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि पांच दिन के नवजात को बचाया नहीं जा सका। हादसे में उसकी मौत हो गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग और संबंधित अधिकारियों की ओर से घटना की जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आदिलाबाद के RIMS अस्पताल में लगी आग, पांच दिन के नवजात की मौत

summer express, हैदराबाद। तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) अस्पताल में सोमवार देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पांच दिन के एक नवजात की झुलसने से मौत हो गई। आग अस्पताल के उस वार्ड में लगी, जहां नवजात समेत करीब 29 बच्चे भर्ती थे। जानकारी के...

पंजाब से मानसून की विदाई, इस बार 39 प्रतिशत कम हुई बारिश

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून अब पूरी तरह विदा होने की स्थिति में है। मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों से मानसून लौट चुका है। अनुमान है कि मंगलवार को मानसून पंजाब से पूरी तरह विदा हो जाएगा। इसके बाद प्रदेश...

योसेमाइट में जंगल की आग बुझाते हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलटों की मौत

summer express , सैक्रामेंटो। कैलिफोर्निया के योसेमाइट नेशनल पार्क में जंगल की आग बुझाने के अभियान में जुटा एक कॉन्ट्रैक्ट हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में हेलीकॉप्टर सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। अलास्का डिवीजन ऑफ फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन ने सोमवार को हादसे की जानकारी दी। एजेंसी के अनुसार, दुर्घटना स्थानीय...

चिंतपूर्णी मंदिर के पास घायल बैल को नहीं मिली समय पर मदद, ग्रामीणों ने उठाए मंदिर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: चिंतपूर्णी मंदिर के समीप एक बैल के गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने मानवीय पहल करते हुए उसकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। ग्रामीणों के अनुसार, घायल बैल काफी देर तक सड़क किनारे तड़पता रहा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे प्राथमिक उपचार दिया...

बाल विज्ञान सम्मेलन में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, सुनील शर्मा ने किया शुभारंभ

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल, हमीरपुर के परिसर में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.