Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जमीन विवाद में जसवंत की हत्या, माता-पिता और बहन समेत सात गिरफ्तार

summer express, सिरसा। सिरसा जिले के गांव खोखर निवासी जसवंत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने साजिश का खुलासा करते हुए उसके माता-पिता और बहन समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच के अनुसार जमीन और घरेलू विवाद के चलते जसवंत की हत्या की साजिश रची गई थी। इसके बाद उसके बहनोई गुरजंट सिंह ने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर जसवंत की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक वारदात 15 सितंबर की सुबह करीब चार बजे हुई थी। जसवंत अपने कमरे में सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी जश्नदीप कौर और पांच वर्षीय बेटा आंगन में सो रहे थे। आरोप है कि गुरजंट सिंह और उसके साथी घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। हमलावरों ने पहले जसवंत की पत्नी की गर्दन पर हथियार रखा और इसके बाद जसवंत पर छह गोलियां चला दीं।

कालांवाली थाना पुलिस ने मामले में जसवंत के पिता जलविंदर सिंह, मां बिंदर कौर और बहन हुसनप्रीत कौर को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हत्या में शामिल उसके बहनोई गुरजंट सिंह निवासी कामलू, राजा निवासी सुखलाढ़ी और मनिंदर उर्फ करण समेत अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला नकाबपोश वीडियो जारी करने वाला युवक जसवंत का बहनोई गुरजंट सिंह था। पुलिस का दावा है कि ससुराल पक्ष की भूमिका से जांच को भटकाने के लिए यह वीडियो साजिश के तहत बनाया गया था।

जांच अधिकारी पीएसआई सुखचैन के अनुसार जसवंत और उसके पिता के बीच जमीन और नशे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जलविंदर के नाम करीब 10 एकड़ जमीन बताई गई है। पुलिस के अनुसार, जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद था। जलविंदर ने करीब तीन एकड़ जमीन बेच दी थी, जिसे जसवंत ने पैसे देकर दोबारा खरीद लिया था। पिछले एक-दो महीने से जसवंत के माता-पिता पंजाब के कामलू गांव में अपनी बेटी के पास रह रहे थे। इसी दौरान पारिवारिक और जमीन संबंधी विवाद बढ़ने की बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक जसवंत की पत्नी के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों ने जांच को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पत्नी ने एफआईआर में अपने ससुर का नाम लेते हुए आरोप लगाए थे। जांच के दौरान पुलिस को अन्य आरोपियों की भूमिका से जुड़े साक्ष्य भी मिले।

वारदात के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से गोली के खोल समेत अन्य साक्ष्य जुटाए थे। मृतक की पत्नी आठ माह की गर्भवती है और उसका पांच वर्षीय बेटा अरमान सिंह है। पुलिस के अनुसार जसवंत के खिलाफ नशा तस्करी समेत चार से पांच मामले पहले से दर्ज थे। मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमृतसर में 50 लाख की धोखाधड़ी, दिनेश बस्सी के बेटे पर केस

summer express , अमृतसर। अमृतसर में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रहे दिनेश बस्सी के बेटे वंश बस्सी और उसके साथी अमित बजाज के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। दोनों पर कैनाल कॉलोनी निवासी कंवरदीप सिंह के साथ...

महाराष्ट्र FDA की बड़ी कार्रवाई, 1.36 करोड़ का मिलावटी खाद्य सामान जब्त

summer express ,मुंबई। त्योहारों के सीजन से पहले महाराष्ट्र सरकार के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ राज्यभर में विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान अधिकारियों ने 1.36 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के संदिग्ध मिलावटी, घटिया, अस्वच्छ और गलत लेबल वाले खाद्य पदार्थ जब्त कर नष्ट...

अंबाला छावनी के 32 वार्डों में एक माह चलेगा सेवा, संकल्प, सफाई अभियान

अंकुर कपूर ,अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नगर परिषद अंबाला छावनी ने  17 अक्टूबर तक एक महीने के विशेष सेवा, संकल्प, सफाई अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत छावनी क्षेत्र के सभी 32 वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। अभियान का शुभारंभ अंबाला छावनी...

अंबाला में वामन द्वादशी मेले का आगाज, CM सैनी ने 21 लाख देने की घोषणा

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। उत्तर भारत के प्रसिद्ध वामन द्वादशी मेले की पहली संध्या का अंबाला शहर में भव्य शुभारंभ हुआ। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने भगवान वामन के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर...

पानीपत में बदला मौसम का मिजाज: सुबह-शाम बढ़ी ठंडक, 25 सितंबर तक रहेगा परिवर्तनशील मौसम

summer express , पानीपत। पानीपत में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सोमवार को सुबह धूप खिलने से गर्मी का असर महसूस हुआ, जबकि शाम के समय चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, जिससे आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.