Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में हिट एंड रन: Meta अधिकारी के पिता की मौत ,आरोपी गिरफ्तार

summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से Meta में प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर कार्यरत अमित झावर के पिता लक्ष्मी नारायण झावर की मौत हो गई। हादसा 27 अगस्त की रात करीब 8:35 बजे हुआ था। पूरी घटना सीसीटीवी और डैशबोर्ड कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी कार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया, हालांकि कोर्ट से उसे जमानत मिल गई है।

पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी नारायण झावर मंदिर से दर्शन कर पैदल अपने घर लौट रहे थे। घर से करीब 100 मीटर पहले अनखीर गोल चक्कर की तरफ से तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार उनके ऊपर से गुजर गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद मृतक की बेटी ज्योति की शिकायत पर सूरजकुंड थाने में 28 अगस्त को मामला दर्ज किया गया। परिवार की ओर से पुलिस को घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई गई। फुटेज में कार को लक्ष्मी नारायण झावर को टक्कर मारते और उनके ऊपर से गुजरते हुए देखा जा सकता है।

फरीदाबाद पुलिस के अनुसार मामले में BNS की धारा 106 और 281 के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान मेवला महाराजपुर निवासी बृजेश को 3 सितंबर को पूछताछ और जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां मामला जमानती होने के कारण उसे जमानत मिल गई।

पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज, डैशबोर्ड कैमरे के विजुअल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जल्द ही फाइनल रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट में पेश की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमृतसर में 50 लाख की धोखाधड़ी, दिनेश बस्सी के बेटे पर केस

summer express , अमृतसर। अमृतसर में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रहे दिनेश बस्सी के बेटे वंश बस्सी और उसके साथी अमित बजाज के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। दोनों पर कैनाल कॉलोनी निवासी कंवरदीप सिंह के साथ...

महाराष्ट्र FDA की बड़ी कार्रवाई, 1.36 करोड़ का मिलावटी खाद्य सामान जब्त

summer express ,मुंबई। त्योहारों के सीजन से पहले महाराष्ट्र सरकार के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ राज्यभर में विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान अधिकारियों ने 1.36 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के संदिग्ध मिलावटी, घटिया, अस्वच्छ और गलत लेबल वाले खाद्य पदार्थ जब्त कर नष्ट...

अंबाला छावनी के 32 वार्डों में एक माह चलेगा सेवा, संकल्प, सफाई अभियान

अंकुर कपूर ,अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नगर परिषद अंबाला छावनी ने  17 अक्टूबर तक एक महीने के विशेष सेवा, संकल्प, सफाई अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत छावनी क्षेत्र के सभी 32 वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। अभियान का शुभारंभ अंबाला छावनी...

अंबाला में वामन द्वादशी मेले का आगाज, CM सैनी ने 21 लाख देने की घोषणा

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। उत्तर भारत के प्रसिद्ध वामन द्वादशी मेले की पहली संध्या का अंबाला शहर में भव्य शुभारंभ हुआ। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने भगवान वामन के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर...

पानीपत में बदला मौसम का मिजाज: सुबह-शाम बढ़ी ठंडक, 25 सितंबर तक रहेगा परिवर्तनशील मौसम

summer express , पानीपत। पानीपत में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सोमवार को सुबह धूप खिलने से गर्मी का असर महसूस हुआ, जबकि शाम के समय चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, जिससे आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.