Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खरीफ फसल पंजीकरण से वंचित किसानों के लिए फिर खुला पोर्टल

summer express ,बलिंदर कुमार,कैथल। खरीफ सीजन-2026 के दौरान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल का पंजीकरण कराने से वंचित रह गए किसानों को हरियाणा सरकार ने एक और मौका दिया है। किसानों की सुविधा के लिए पोर्टल 21 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक दोबारा खोल दिया गया है।

कैथल कृषि विभाग के उपनिदेशक रविंद्र कुमार ने बताया कि जिन किसानों ने किसी कारणवश 31 जुलाई 2026 तक अपनी कृषि भूमि और बोई गई फसल का पंजीकरण पोर्टल पर नहीं कराया था, वे अब निर्धारित अवधि के दौरान पंजीकरण करवा सकते हैं। जिले के सभी पात्र किसान इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण से वंचित किसान अपने संबंधित एसडीएम कार्यालय में लिखित आवेदन भी जमा कर सकते हैं। आवेदन में भूमि से संबंधित खेवट नंबर, खसरा नंबर और फसल के क्षेत्रफल समेत आवश्यक जानकारी देना अनिवार्य होगा। प्राप्त आवेदनों के आधार पर संबंधित एसडीएम अपने विशेष लॉगिन के माध्यम से मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल और भूमि का विवरण दर्ज करेंगे।

आवेदन जमा होने के बाद संबंधित भूमि और फसल का सत्यापन जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदार या नायब तहसीलदार के माध्यम से कराया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पोर्टल पर किया गया फसल पंजीकरण मान्य माना जाएगा।

कृषि उपनिदेशक रविंद्र कुमार ने किसानों से अपील की कि वे पंजीकरण के दौरान अपनी भूमि और फसल से जुड़ी सभी जानकारी सही-सही दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि सही जानकारी उपलब्ध कराने से सत्यापन प्रक्रिया में परेशानी नहीं होगी और भविष्य में मंडियों में फसल बेचते समय भी किसी तरह की दिक्कत से बचा जा सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

खरीफ फसल पंजीकरण से वंचित किसानों के लिए फिर खुला पोर्टल

summer express ,बलिंदर कुमार,कैथल। खरीफ सीजन-2026 के दौरान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल का पंजीकरण कराने से वंचित रह गए किसानों को हरियाणा सरकार ने एक और मौका दिया है। किसानों की सुविधा के लिए पोर्टल 21 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक दोबारा खोल दिया गया है। कैथल कृषि विभाग के उपनिदेशक रविंद्र...

हमीरपुर में सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर युवक हिरासत में, संदिग्ध नेटवर्क से संपर्क की जांच

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर शहर में पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर देश विरोधी गतिविधियों से संबंधित सामग्री साझा करने के मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस अब युवक के सोशल मीडिया अकाउंट,...

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग मामले में तीन शूटर काबू, मुठभेड़ में एक घायल

summer express , बरनाला। पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में बरनाला पुलिस ने तीन संदिग्ध शूटरों को काबू किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को बरनाला-मानसा रोड पर स्थित गांव पखो कलां के पास कथित मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक शूटर के घायल...

सूरत टेक्सटाइल मार्केट आगकांड का खुलासा, 10 हजार की सैलरी के लिए लगाई आग

summer express , सूरत। सूरत के श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में 9 सितंबर को लगी भीषण आग के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने पूर्व नियोक्ता से कथित बदला लेने और उसे आर्थिक नुकसान पहुंचाने के इरादे से मार्केट में आग लगाई थी। आग...

नशा तस्करों की आर्थिक कमर पर शिमला पुलिस का प्रहार, 4.13 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/शिमला, संजू-: नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए अब तस्करों की संपत्तियों और उनके आर्थिक नेटवर्क पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पुलिस ने आरोपियों और उनके सहयोगियों से जुड़ी करीब 4.13 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियां जब्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.