Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, असीम गोयल ने वर्करों को किया सम्मानित

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर में ‘सेवा का संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों के साथ संवाद किया तथा जमीनी स्तर पर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान असीम गोयल ने आंगनवाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें उपहार देकर उत्साह बढ़ाया। बच्चों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का भविष्य इन नन्हे बच्चों से जुड़ा है। बच्चों की बेहतर परवरिश, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

असीम गोयल ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर सरकार तथा आम जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रही हैं। गांवों और शहरों तक सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम है। महिलाओं, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य, पोषण तथा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में दोनों वर्ग लगातार कार्य कर रहे हैं।

इस दौरान पूर्व मंत्री ने आंगनवाड़ी और आशा वर्करों से विस्तार से बातचीत की तथा उनके कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर वर्करों से फीडबैक भी लिया।

कार्यक्रम में केंद्र और हरियाणा सरकार की ओर से महिलाओं, बच्चों, स्वास्थ्य, पोषण और समाज के कमजोर वर्गों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। असीम गोयल ने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने आंगनवाड़ी और आशा वर्करों के समर्पण की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी और आशा वर्करों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित वर्करों ने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रमों से उन्हें अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन के सामने रखने का अवसर मिलता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

Summer express/बिलासपुर-: हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और...

महिपाल मकराना की रिहाई को लेकर कुल्लू में प्रदर्शन, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/कुल्लू /मनमिंदर अरोड़ा -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में एकत्रित होकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और महिपाल मकराना की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के 100 साल पूरे, कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आगाज

Summer express/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से कॉलेज के पूर्व छात्र शिरकत करेंगे। समारोह में कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक...

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया। 10 नवंबर को प्रसारित हुए...

गुरुग्राम में प्रदूषण से आंखों की सेहत पर बढ़ा खतरा, जलन और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल) | साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ता वायु प्रदूषण अब लोगों के लिए केवल सांस संबंधी परेशानियों का कारण नहीं बन रहा, बल्कि आंखों की सेहत पर भी इसका गंभीर असर दिखाई देने लगा है। दिवाली के बाद पटाखों से निकले धुएं, जहरीले रासायनिक तत्वों और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.