Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM की घोषणा के बाद,लाठी लेकर सड़कों पर उतरेंगे पेंशनर्स, गांधीवादी तरीके से लड़ेंगे लड़ाई

Summer express/शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनर्स का आंदोलन अब तेज होने जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से संशोधित वेतनमान के एरियर को लेकर की गई घोषणा के बाद पेंशनर्स के एक गुट ने सरकार के खिलाफ आंदोलन को निर्णायक दिशा देने का ऐलान किया है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार को 15 दिन का समय देते हुए वार्ता के लिए बुलाने की मांग की है। समिति ने साफ किया है कि आंदोलन गांधीवादी तरीके से ही चलाया जाएगा, लेकिन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों भूपराम, गंगाराम और सेनराम नेगी ने प्रेस बयान जारी कर आंदोलन की रूपरेखा सामने रखी। समिति के मुताबिक मंगलवार से 12 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। पेंशनर नेता हाथों में लाठी लेकर किन्नौर से लाहौल-स्पीति तक गांव-गांव पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में लोगों को जागरूक करेंगे।समिति ने दो अक्टूबर को ठियोग में लाठी लेकर एकत्रित होकर आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने की बात कही है। वहीं, शीतकालीन विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा घेराव और 10-10 पेंशनरों के क्रमिक धरने की चेतावनी भी दी गई है।पेंशनर नेताओं ने मुख्यमंत्री के साथ हुई हालिया बैठक को लेकर भी सवाल उठाए। उनका दावा है कि करीब 1.90 लाख पेंशनरों की मांगों का प्रतिनिधित्व कुछ चुनिंदा लोगों के माध्यम से नहीं किया जा सकता। समिति ने दावा किया कि 18 पेंशनर संगठन और बड़ी संख्या में पेंशनर्स उनके आंदोलन के साथ हैं।

संघर्ष समिति ने 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभों के भुगतान की मांग की है। इसके अलावा डीए की लंबित किस्तें, ग्रेच्युटी और कम्यूटेशन के एरियर जारी करने की मांग भी उठाई गई है।पेंशनर नेताओं ने कहा कि लंबे समय से चल रहे संघर्ष के दौरान कई पेंशनरों का निधन हो चुका है। उन्होंने आरडीजी सुविधा बंद किए जाने और पेंशनरों को अलग-अलग वर्गों में बांटे जाने पर भी सवाल उठाते हुए सरकार से सभी लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ईडी के रडार पर गमाडा, पांच साल के 50 से ज्यादा सीएलयू खंगाले जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। मोहाली में बिल्डरों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद अब ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) भी जांच के दायरे में आ गई है। ईडी ने गमाडा से पिछले पांच वर्षों में जारी किए गए सभी चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) का रिकॉर्ड मांगा है। साथ ही,...

CM की घोषणा के बाद,लाठी लेकर सड़कों पर उतरेंगे पेंशनर्स, गांधीवादी तरीके से लड़ेंगे लड़ाई

Summer express/शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनर्स का आंदोलन अब तेज होने जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से संशोधित वेतनमान के एरियर को लेकर की गई घोषणा के बाद पेंशनर्स के एक गुट ने सरकार के खिलाफ आंदोलन को निर्णायक दिशा देने का ऐलान किया है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त...

CM ऑफिस, किशाऊ बांध और नौतोड़ पर घमासान, राजस्व मंत्री नेगी का विपक्ष पर पलटवार

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में कई मुद्दों को लेकर सियासत तेज हो गई है। शिमला में मुख्यमंत्री के नए कार्यालय को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सरकार का बचाव किया है। नेगी ने कहा कि पुराने मुख्यमंत्री कार्यालय में जगह और आधुनिक सुविधाओं की कमी थी, इसलिए नए...

धान खरीद में देरी पर किसानों का आक्रोश, शाहाबाद में GT रोड जाम का ऐलान

summer express , शाहाबाद। हरियाणा में धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने मंगलवार को शाहाबाद में GT रोड (NH-44) जाम करने का ऐलान किया है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सुबह 11 बजे हाईवे जाम करने का समय तय किया...

गुरप्रीत हत्याकांड में आरोपियों की पहचान के बाद चार दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार

summer express , पिहोवा। गुरप्रीत हत्याकांड में चार दिन से अंतिम संस्कार का इंतजार कर रहे परिवार ने आरोपियों की पहचान होने के बाद मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति बनने के बाद पिहोवा में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.