Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोलन शहर के चिल्ड्रन पार्क में तीन लोगों के बीच झड़प, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express/सोलन-: शहर के प्रमुख चिल्ड्रन पार्क में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब तीन अधेड़ उम्र के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के दौरान पार्क में मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों व्यक्तियों ने कथित तौर पर शराब का सेवन किया हुआ था। किसी बात को लेकर उनके बीच बहस शुरू हुई, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान पार्क में मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी।घटना के बाद शहर के बीच स्थित चिल्ड्रन पार्क की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि बच्चों के लिए बनाए गए इस पार्क में ऐसी घटनाएं होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।अभिभावकों ने पार्क में नियमित निगरानी बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आवश्यक होने पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क में आने वाले बच्चों और परिवारों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना संबंधित विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए।साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता भी जताई गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोलन शहर के चिल्ड्रन पार्क में तीन लोगों के बीच झड़प, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express/सोलन-: शहर के प्रमुख चिल्ड्रन पार्क में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब तीन अधेड़ उम्र के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के दौरान पार्क में मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर...

करनाल में रोडवेज बस और ट्रैक्टर की टक्कर, बड़ा हादसा टला

summer express , करनाल। नेशनल हाईवे पर आईटीआई चौक के पास  देर रात सवारियां उतारने के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस अचानक सड़क के बीच रुक गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रैक्टर बस के पिछले हिस्से से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का रेडिएटर फट गया और उसका अगला हिस्सा...

ईडी के रडार पर गमाडा, पांच साल के 50 से ज्यादा सीएलयू खंगाले जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। मोहाली में बिल्डरों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद अब ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) भी जांच के दायरे में आ गई है। ईडी ने गमाडा से पिछले पांच वर्षों में जारी किए गए सभी चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) का रिकॉर्ड मांगा है। साथ ही,...

CM की घोषणा के बाद,लाठी लेकर सड़कों पर उतरेंगे पेंशनर्स, गांधीवादी तरीके से लड़ेंगे लड़ाई

Summer express/शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनर्स का आंदोलन अब तेज होने जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से संशोधित वेतनमान के एरियर को लेकर की गई घोषणा के बाद पेंशनर्स के एक गुट ने सरकार के खिलाफ आंदोलन को निर्णायक दिशा देने का ऐलान किया है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त...

CM ऑफिस, किशाऊ बांध और नौतोड़ पर घमासान, राजस्व मंत्री नेगी का विपक्ष पर पलटवार

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में कई मुद्दों को लेकर सियासत तेज हो गई है। शिमला में मुख्यमंत्री के नए कार्यालय को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सरकार का बचाव किया है। नेगी ने कहा कि पुराने मुख्यमंत्री कार्यालय में जगह और आधुनिक सुविधाओं की कमी थी, इसलिए नए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.