Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होटल में दोस्तों से विवाद के बाद जेबीटी शिक्षक की मौत, पांच पर केस दर्ज

summer express , फतेहाबाद। शहर के सिरसा रोड स्थित एक होटल में देर शाम एक जेबीटी शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान न्यू विकास टाउन, हिसार रोड निवासी प्रहलाद सिंह के रूप में हुई है। वह गांव कांताखेड़ी के राजकीय प्राथमिक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। मृतक की पत्नी सुनीता की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार के अनुसार, शिकायत में सुनीता ने बताया कि प्रहलाद शाम अपने कुछ दोस्तों के साथ सिरसा रोड स्थित होटल में गए थे। वहां खाना-पीना चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर प्रहलाद और उसके साथ मौजूद दोस्तों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया और प्रहलाद को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल में जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही प्रहलाद की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पत्नी की शिकायत के आधार पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों, होटल में मौजूद लोगों और घटना के दौरान हुए विवाद की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंडीगढ़ में नाइट क्लबों पर सख्ती: रात 12 बजे तक होगी आखिरी एंट्री, 1 बजे बंद होंगे कलब

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। शहर में नाइट कल्चर को लेकर यूटी प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब चंडीगढ़ के नाइट क्लबों में रात 12 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी और 1 बजे के बाद सभी क्लबों को बंद करना होगा। यह घोषणा यूटी प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया...

केपीएससी भर्ती अनियमितता मामले में निलंबित आईएएस ईडी हिरासत में

summer express , बेंगलुरु। कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बेंगलुरु की विशेष अदालत ने निलंबित आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को 26 सितंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है। गंगवार को परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल से अदालत...

मत्तेवाल में पुलिस मुठभेड़, गुरदासपुर ग्रेनेड हमले का आरोपी गोली लगने से घायल

summer express , अमृतसर। अमृतसर देहात पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार तड़के मत्तेवाल इलाके में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में गुरदासपुर में ग्रेनेड हमला करने के आरोपी हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। अमृतसर देहात...

हिसार में अजीत पहलवान गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद

summer express , हिसार। पुलिस की सीआईए मिल गेट टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अजीत पहलवान गैंग के शार्प शूटर सुमित उर्फ पिन्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो विदेशी तुर्की पिस्तौल, 75 जिंदा कारतूस और तीन मैगजीन बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी विरोधी...

हरियाणा की टीओडी नीति में शामिल हुआ दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर के स्वीकृत अलाइनमेंट को राज्य की ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति में शामिल कर लिया है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में नीति में संशोधन की अधिसूचना जारी कर दी, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.