Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनिल विज ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई, सुरजेवाला-सुशील गुप्ता पर पलटवार

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन और गोल्ड मेडल जीतने पर देशभर में खुशी का माहौल है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ियों ने भारत के ताज में एक और सितारा जोड़ दिया है।

विज ने कहा कि भारतीय महिला टीम की इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व है। खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने पूरी टीम और सभी खिलाड़ियों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

सुरजेवाला के बयान पर अनिल विज का पलटवार

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला की ओर से राजस्थान में कांग्रेस को सत्ता से बाहर रखने के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी के एक साथ आने संबंधी बयान पर भी अनिल विज ने पलटवार किया। सुरजेवाला ने अपने बयान में भाजपा और आप के बीच कथित गठजोड़ का आरोप लगाते हुए आप को भाजपा की बी टीम बताया था।

इस पर विज ने कहा कि सुरजेवाला ने राजनीति छोड़कर पंडिताई शुरू कर दी है और अब अपने बेढंगे ज्योतिष के आधार पर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने में पूरी तरह सक्षम है और उसे किसी अन्य दल के सहारे की जरूरत नहीं है।

अनिल विज ने कहा कि देश के 22 राज्यों में भाजपा की सरकार है। उन्होंने सुरजेवाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने की क्षमता रखती है।

सुशील गुप्ता के बयान पर भी विज ने दिया जवाब

आम आदमी पार्टी के नेता सुशील गुप्ता की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर दिए गए बयान पर भी अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी। सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब जाने पर अलग और बिहार जाने पर अलग पहचान अपनाते हैं।

इस पर विज ने मुख्यमंत्री का बचाव करते हुए कहा कि देश की विभिन्न परंपराओं और संस्कृतियों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी अलग-अलग राज्यों की परंपराओं और संस्कृति का सम्मान करते हैं तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। विज ने कहा कि भारत विविध संस्कृतियों और परंपराओं वाला देश है और सभी को एक-दूसरे की परंपराओं का सम्मान करना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

Summer express/बिलासपुर-: हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और...

महिपाल मकराना की रिहाई को लेकर कुल्लू में प्रदर्शन, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/कुल्लू /मनमिंदर अरोड़ा -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में एकत्रित होकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और महिपाल मकराना की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के 100 साल पूरे, कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आगाज

Summer express/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से कॉलेज के पूर्व छात्र शिरकत करेंगे। समारोह में कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक...

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया। 10 नवंबर को प्रसारित हुए...

गुरुग्राम में प्रदूषण से आंखों की सेहत पर बढ़ा खतरा, जलन और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल) | साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ता वायु प्रदूषण अब लोगों के लिए केवल सांस संबंधी परेशानियों का कारण नहीं बन रहा, बल्कि आंखों की सेहत पर भी इसका गंभीर असर दिखाई देने लगा है। दिवाली के बाद पटाखों से निकले धुएं, जहरीले रासायनिक तत्वों और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.