Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा खेलों की खान, खिलाड़ियों ने दुनिया में बढ़ाया देश का गौरव: कृष्णपाल गुर्जर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को पलवल के गांव बामनीखेड़ा में आयोजित नमो क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेलों की खान है और प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में नए कीर्तिमान स्थापित कर देश का गौरव बढ़ाया है।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में हरियाणा की खेल नीति की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश सरकार की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों के आधार पर सरकारी नौकरी के अवसर दिए जा रहे हैं। वहीं, विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये तक की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी सरकार प्रदेश में खिलाड़ियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराकर खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने पर भी जोर दिया। गुर्जर ने कहा कि सरकार युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही है। युवाओं को खेलों से जोड़कर उनके शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दिया जा सकता है। खेलों में सक्रिय भागीदारी से युवा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ देश के निर्माण में भी योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और चंडीगढ़ के करीब 3500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नमो क्रिकेट लीग का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। इसके माध्यम से युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

गुर्जर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य लोगों की सेवा करने के साथ उन्हें स्वावलंबी और सशक्त बनाना है। अभियान के तहत सफाई अभियान, रक्तदान शिविर, नमो क्रिकेट लीग, पौधारोपण और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले साढ़े 12 वर्षों में देशहित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उनके अनुसार, सरकार की विभिन्न योजनाओं और फैसलों से गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के जीवन में बदलाव आया है।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन है कि ‘खेलेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया’। सरकार के प्रयासों से युवाओं का रुझान लगातार खेलों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खेलों में आगे बढ़कर युवा देश और हरियाणा का नाम दुनियाभर में रोशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि ओलिंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन में लगातार सुधार हुआ है। देश के लिए पदक जीतने में हरियाणा के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम में नमो क्रिकेट लीग के आयोजक महावीर सहित अन्य लोग और खिलाड़ी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अनिल विज ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई, सुरजेवाला-सुशील गुप्ता पर पलटवार

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन और गोल्ड मेडल जीतने पर देशभर में खुशी का माहौल है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया...

हरियाणा खेलों की खान, खिलाड़ियों ने दुनिया में बढ़ाया देश का गौरव: कृष्णपाल गुर्जर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को पलवल के गांव बामनीखेड़ा में आयोजित नमो क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेलों की खान है और प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया...

चंडीगढ़ में नाइट क्लबों पर सख्ती: रात 12 बजे तक होगी आखिरी एंट्री, 1 बजे बंद होंगे कलब

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। शहर में नाइट कल्चर को लेकर यूटी प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब चंडीगढ़ के नाइट क्लबों में रात 12 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी और 1 बजे के बाद सभी क्लबों को बंद करना होगा। यह घोषणा यूटी प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया...

केपीएससी भर्ती अनियमितता मामले में निलंबित आईएएस ईडी हिरासत में

summer express , बेंगलुरु। कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बेंगलुरु की विशेष अदालत ने निलंबित आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को 26 सितंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है। गंगवार को परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल से अदालत...

मत्तेवाल में पुलिस मुठभेड़, गुरदासपुर ग्रेनेड हमले का आरोपी गोली लगने से घायल

summer express , अमृतसर। अमृतसर देहात पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार तड़के मत्तेवाल इलाके में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में गुरदासपुर में ग्रेनेड हमला करने के आरोपी हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। अमृतसर देहात...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.