Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़ में नाइट क्लबों पर सख्ती: रात 12 बजे तक होगी आखिरी एंट्री, 1 बजे बंद होंगे कलब

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। शहर में नाइट कल्चर को लेकर यूटी प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब चंडीगढ़ के नाइट क्लबों में रात 12 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी और 1 बजे के बाद सभी क्लबों को बंद करना होगा। यह घोषणा यूटी प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने की।

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया बुधवार को एंटी ड्रग हेल्पलाइन की लॉन्चिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए प्रशासन लगातार कदम उठा रहा है। नाइट क्लब देर रात तक नशे के अड्डे बनते जा रहे थे, इसलिए समय सीमा तय करना जरूरी हो गया था।

उन्होंने कहा कि एंटी ड्रग हेल्पलाइन के जरिए कोई भी व्यक्ति गुमनाम तरीके से नशे से जुड़ी सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। हेल्पलाइन 24 घंटे सक्रिय रहेगी। इसका मकसद चंडीगढ़ को नशा मुक्त बनाना है।

प्रशासक ने कहा कि जब एक मां के सामने उसका बेटा नशे से दम तोड़ता है, तो उस दर्द को कोई नहीं समझ सकता। हमें सबको मिलकर इस लड़ाई में साथ आना होगा। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा।

नए नियम के अनुसार, सभी क्लब संचालकों को रात 12 बजे के बाद किसी भी ग्राहक को अंदर आने की अनुमति नहीं देनी होगी। 1 बजे के बाद म्यूजिक सिस्टम बंद करना होगा और क्लब परिसर खाली कराना होगा। नियम तोड़ने वाले क्लबों का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह रात में विशेष चेकिंग अभियान चलाए। नाबालिगों को क्लब में प्रवेश न दिया जाए, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। प्रशासन के इस फैसले का शहर के कई सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया है, वहीं क्लब संचालकों में इसको लेकर मायूसी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंडीगढ़ में नाइट क्लबों पर सख्ती: रात 12 बजे तक होगी आखिरी एंट्री, 1 बजे बंद होंगे कलब

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। शहर में नाइट कल्चर को लेकर यूटी प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब चंडीगढ़ के नाइट क्लबों में रात 12 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी और 1 बजे के बाद सभी क्लबों को बंद करना होगा। यह घोषणा यूटी प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया...

केपीएससी भर्ती अनियमितता मामले में निलंबित आईएएस ईडी हिरासत में

summer express , बेंगलुरु। कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बेंगलुरु की विशेष अदालत ने निलंबित आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को 26 सितंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है। गंगवार को परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल से अदालत...

मत्तेवाल में पुलिस मुठभेड़, गुरदासपुर ग्रेनेड हमले का आरोपी गोली लगने से घायल

summer express , अमृतसर। अमृतसर देहात पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार तड़के मत्तेवाल इलाके में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में गुरदासपुर में ग्रेनेड हमला करने के आरोपी हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। अमृतसर देहात...

हिसार में अजीत पहलवान गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद

summer express , हिसार। पुलिस की सीआईए मिल गेट टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अजीत पहलवान गैंग के शार्प शूटर सुमित उर्फ पिन्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो विदेशी तुर्की पिस्तौल, 75 जिंदा कारतूस और तीन मैगजीन बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी विरोधी...

हरियाणा की टीओडी नीति में शामिल हुआ दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर के स्वीकृत अलाइनमेंट को राज्य की ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति में शामिल कर लिया है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में नीति में संशोधन की अधिसूचना जारी कर दी, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.