Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा से विजिलेंस ने की पूछताछ, 40-50 सवालों के दिए जवाब

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा बुधवार को विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए। करीब दोपहर एक बजे विजिलेंस कार्यालय पहुंचे सुधीर शर्मा ने बताया कि जांच के सिलसिले में उनसे लंबी प्रश्नावली के माध्यम से करीब 40 से 50 सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा कि सभी सवालों के जवाब उन्होंने दिए हैं और जांच से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई है।सुधीर शर्मा ने बताया कि विजिलेंस की जांच का दायरा वर्ष 2013 से 2023 तक का है। इस दौरान उनसे परिवार सहित विभिन्न पहलुओं से जुड़ी जानकारी मांगी गई। उन्होंने कहा कि यदि जांच एजेंसी को आगे किसी दस्तावेज या अतिरिक्त जानकारी की आवश्यकता होगी, तो वह दोबारा पेश होकर पूरा सहयोग करेंगे।

विधायक ने अपने खिलाफ हुई कार्रवाई को राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में यह पहली एफआईआर है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की सच्चाई प्रदेश की जनता के सामने आए।अपने आवास की लागत को लेकर कैबिनेट मंत्री यादवेंद्र गोमा द्वारा दिए गए बयान पर सुधीर शर्मा ने कहा कि उनके घर की लागत, निर्माण और धन के स्रोत को लेकर ही जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आवास सरकारी धन से नहीं बनाया गया है।

पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्हें जग्गी के साथ सहानुभूति है। उन्होंने आरोप लगाया कि जग्गी राजनीतिक रूप से मुख्यमंत्री के करीबी होने के कारण काम कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जितनी चाबी ऊपर से भरी जाती है, उतना ही खिलौना चलता है।”सुधीर शर्मा ने दोहराया कि विजिलेंस जब भी उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाएगी, वह जांच में शामिल होंगे और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाकर सहयोग करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा से विजिलेंस ने की पूछताछ, 40-50 सवालों के दिए जवाब

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा बुधवार को विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए। करीब दोपहर एक बजे विजिलेंस कार्यालय पहुंचे सुधीर शर्मा ने बताया कि जांच के सिलसिले में उनसे लंबी प्रश्नावली के माध्यम से करीब 40 से 50 सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा कि सभी सवालों के जवाब उन्होंने दिए...

कैथल सेक्टर-18 में बनेगा कम्युनिटी हॉल, HSVP ने भेजा प्रस्ताव

 Summer express , बलिंदर कुमार, कैथल। शहरवासियों को जल्द ही सेक्टर-18 में कम्युनिटी हॉल की सुविधा मिल सकती है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने कम्युनिटी हॉल के निर्माण की रूपरेखा तैयार कर प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेज दिया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कम्युनिटी हॉल बनने...

होटल में पार्टी के दौरान शिक्षक की संदिग्ध मौत, पांच दोस्तों पर केस दर्ज

summer express,फतेहाबाद। सिरसा रोड स्थित एक निजी होटल में दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान गांव काताखेड़ी के प्राथमिक स्कूल में तैनात जेबीटी शिक्षक प्रहलाद सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने पार्टी के दौरान दोस्तों के साथ विवाद और मारपीट में चोट लगने का आरोप लगाया है। शिकायत के...

करनाल शुगर मिल ने रचा इतिहास, तकनीकी दक्षता और गन्ना विकास में देश में अव्वल

summer express ,राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल कोऑपरेटिव शुगर मिल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तकनीकी दक्षता और गन्ना विकास के क्षेत्र में एक बार फिर उपलब्धि दर्ज की है। हरियाणा की सहकारी चीनी मिलों के इतिहास में पहली बार करनाल शुगर मिल को तकनीकी दक्षता के लिए लगातार चौथी बार देश में प्रथम पुरस्कार मिला...

नशे के खिलाफ चंडीगढ़ में हेल्पलाइन शुरू, पहचान रहेगी गोपनीयप्रशासन ने जारी किए तीन नंबर

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस ने बुधवार को एंटी-ड्रग हेल्पलाइन शुरू की। यूटी सचिवालय सेक्टर-9 में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने हेल्पलाइन नंबरों का शुभारंभ किया। इस मौके पर गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़, डीजीपी सागर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.