Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल सेक्टर-18 में बनेगा कम्युनिटी हॉल, HSVP ने भेजा प्रस्ताव

 Summer express , बलिंदर कुमार, कैथल। शहरवासियों को जल्द ही सेक्टर-18 में कम्युनिटी हॉल की सुविधा मिल सकती है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने कम्युनिटी हॉल के निर्माण की रूपरेखा तैयार कर प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेज दिया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कम्युनिटी हॉल बनने से सेक्टर-18 के निवासियों के साथ शहर के अन्य लोगों को भी सामाजिक, धार्मिक और सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कैथल के जूनियर इंजीनियर दीपक भारद्वाज ने बताया कि HSVP के अंतर्गत शहर के तीन सेक्टर आते हैं। इनमें सेक्टर-18 की आंतरिक सड़कों की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा कई सड़कों पर पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य भी पूरा किया गया है। इससे सेक्टर की आंतरिक सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ है और लोगों को आवागमन में सुविधा मिल रही है।

उन्होंने बताया कि सेक्टर-25 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में भी सड़क सुधार का काम पूरा कर लिया गया है। यहां बीएमबीसी की दो लेयर बिछाकर सेक्टर की आंतरिक सड़कों के साथ मुख्य सड़कों से जुड़ने वाले मार्गों को भी पक्का किया गया है। सड़क निर्माण और मरम्मत के बाद क्षेत्र में आवागमन पहले की तुलना में सुगम हुआ है।

वहीं, सेक्टर-21 में आंतरिक सड़कों की मरम्मत का काम अभी जारी है। विभाग के अनुसार करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और बाकी काम भी जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

जूनियर इंजीनियर दीपक भारद्वाज ने कहा कि HSVP की ओर से सेक्टरों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सड़क निर्माण, मरम्मत और अन्य विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं। सेक्टर-18 में प्रस्तावित कम्युनिटी हॉल भी शहरवासियों के लिए उपयोगी सुविधा साबित होगा। मंजूरी मिलने के बाद इसके निर्माण से संबंधित अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल सेक्टर-18 में बनेगा कम्युनिटी हॉल, HSVP ने भेजा प्रस्ताव

 Summer express , बलिंदर कुमार, कैथल। शहरवासियों को जल्द ही सेक्टर-18 में कम्युनिटी हॉल की सुविधा मिल सकती है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने कम्युनिटी हॉल के निर्माण की रूपरेखा तैयार कर प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेज दिया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कम्युनिटी हॉल बनने...

होटल में पार्टी के दौरान शिक्षक की संदिग्ध मौत, पांच दोस्तों पर केस दर्ज

summer express,फतेहाबाद। सिरसा रोड स्थित एक निजी होटल में दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान गांव काताखेड़ी के प्राथमिक स्कूल में तैनात जेबीटी शिक्षक प्रहलाद सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने पार्टी के दौरान दोस्तों के साथ विवाद और मारपीट में चोट लगने का आरोप लगाया है। शिकायत के...

करनाल शुगर मिल ने रचा इतिहास, तकनीकी दक्षता और गन्ना विकास में देश में अव्वल

summer express ,राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल कोऑपरेटिव शुगर मिल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तकनीकी दक्षता और गन्ना विकास के क्षेत्र में एक बार फिर उपलब्धि दर्ज की है। हरियाणा की सहकारी चीनी मिलों के इतिहास में पहली बार करनाल शुगर मिल को तकनीकी दक्षता के लिए लगातार चौथी बार देश में प्रथम पुरस्कार मिला...

नशे के खिलाफ चंडीगढ़ में हेल्पलाइन शुरू, पहचान रहेगी गोपनीयप्रशासन ने जारी किए तीन नंबर

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस ने बुधवार को एंटी-ड्रग हेल्पलाइन शुरू की। यूटी सचिवालय सेक्टर-9 में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने हेल्पलाइन नंबरों का शुभारंभ किया। इस मौके पर गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़, डीजीपी सागर...

दो लाख रुपये रिश्वत लेते परिवहन विभाग का सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की उपकेन्द्र भिवानी टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरियाणा परिवहन विभाग, चंडीगढ़ में तैनात सहायक किशोरी कुमार को दो लाख रुपये की नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध अभियोग संख्या...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.