Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाई कोर्ट का फैसला: लैंड पूलिंग योजना में जमीन मालिकों को मिलेगा प्लॉट का हक

Summer express ,चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा की वर्ष 2012 की लैंड पूलिंग योजना के तहत जमीन मालिकों के अधिकार को बरकरार रखते हुए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य की ओर से विकसित जमीन देने का आश्वासन मिलने के बाद अधिग्रहित जमीन के मालिकों को योजना का लाभ देने से इनकार नहीं किया जा सकता।

जस्टिस विकास बहल और जस्टिस दिव्या शर्मा की खंडपीठ ने आठ याचिकाओं का निपटारा करते हुए झज्जर के सेक्टर-6 पार्ट के लिए अनिवार्य रूप से अधिग्रहित जमीन के मालिकों को योजना के तहत पात्र माना। कोर्ट ने निर्देश दिया कि सेक्टर के पहली बार विकसित किए जाने के समय पात्रता के अनुसार इन जमीन मालिकों को विकसित प्लॉट आवंटित किए जाएं या लैंड पूलिंग योजना के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित राशि का भुगतान किया जाए।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि अधिकारियों ने पात्र जमीन मालिकों को विकसित जमीन उपलब्ध कराने का स्पष्ट आश्वासन दिया था। इसी भरोसे पर याचिकाकर्ताओं ने वर्ष 1894 के भूमि अधिग्रहण कानून के तहत मिलने वाले मुआवजे और अन्य वैधानिक लाभों का दावा नहीं किया। कुछ याचिकाकर्ताओं को 23 अगस्त 2013 के अवार्ड के बाद योजना के तहत 42 लाख रुपये प्रति व्यक्ति अग्रिम राशि भी दी गई थी।

कोर्ट ने कहा कि जब जमीन मालिकों ने राज्य के स्पष्ट आश्वासन पर भरोसा करते हुए अपनी स्थिति बदली और अन्य वैधानिक लाभ नहीं लिए, तो बाद में सरकार अपने वादे से पीछे नहीं हट सकती। अधिकारियों ने कुछ मामलों में यह तर्क दिया था कि याचिकाकर्ताओं ने निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं किया। हालांकि, हाई कोर्ट ने मूल रिकॉर्ड की जांच के बाद इस दलील को स्वीकार नहीं किया।

पांच याचिकाओं के रिकॉर्ड से सामने आया कि आवेदन निर्धारित 60 दिन की अवधि के भीतर जमा किए गए थे। अधिकारियों ने इन आवेदनों का सत्यापन करने के बाद उन्हें स्वीकार भी किया था। ऐसे में आवेदन में देरी को आधार बनाकर योजना का लाभ देने से इनकार करना उचित नहीं माना गया।

अन्य याचिकाओं में भी कोर्ट ने पाया कि जमीन मालिकों ने राज्य के आश्वासन के आधार पर अपनी स्थिति बदली थी। उन्होंने न तो अनिवार्य अधिग्रहण का मुआवजा लिया और न ही 33 वर्ष की वार्षिकी तथा पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त किए। कोर्ट ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में राज्य इन जमीन मालिकों को लैंड पूलिंग योजना से बाहर नहीं कर सकता।

पहली बार सेक्टर फ्लोट होने पर मिलेगा लाभ

हाई कोर्ट ने याचिकाएं स्वीकार करते हुए निर्देश दिया कि 10 सितंबर 2012 की लैंड पूलिंग योजना के तहत सेक्टर की पहली फ्लोटेशन के समय पात्र जमीन मालिकों को उनकी पात्रता के अनुसार विकसित प्लॉट आवंटित किए जाएं। यदि योजना के प्रावधानों के अनुसार प्लॉट आवंटित करना संभव नहीं हो, तो निर्धारित राशि का भुगतान किया जाए।

जिन याचिकाकर्ताओं को पहले अग्रिम राशि मिली थी और उसे वापस करना है, वे 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ राशि लौटाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। सक्षम अधिकारी को ऐसा आवेदन मिलने के चार सप्ताह के भीतर उस पर निर्णय लेना होगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अग्रिम राशि लौटाने के बाद भी जमीन मालिकों के विकसित प्लॉट पाने के अधिकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

13 साल बाद जल्द फ्लोटेशन के निर्देश

खंडपीठ ने कहा कि अवार्ड जारी हुए 13 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को सेक्टर की फ्लोटेशन प्रक्रिया जल्द पूरी करने का प्रयास करना चाहिए। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि अग्रिम राशि लौटाने की प्रक्रिया जमीन मालिकों के उस अधिकार को प्रभावित नहीं करेगी, जिसके तहत उन्हें सेक्टर की पहली फ्लोटेशन के समय योजना के अनुसार विकसित प्लॉट मिलना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेंगलुरु से 160 बांग्लादेशी नागरिक डिपोर्ट, विशेष विमान से भेजे गए वापस

summer express , बेंगलुरु। बेंगलुरु पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे करीब 160 बांग्लादेशी नागरिकों को बुधवार सुबह विशेष विमान के जरिए बांग्लादेश वापस भेज दिया। यह कार्रवाई फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और भारतीय वायुसेना (IAF) के समन्वय से पूरी की गई। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने...

गमाडा में ईडी की जांच 36 घंटे बाद भी जारी, मंत्री के रिश्तेदार के घर रेड

माछीवाड़ा (लुधियाना)। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के मुख्यालय और दो आईएएस अधिकारियों के घरों पर शुरू हुई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच 36 घंटे बाद भी जारी रही। ईडी की टीम ने गमाडा मुख्यालय की तीन मंजिलों को सील कर रखा है और दस्तावेजों व रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसी...

अजीत पहलवान गैंग का शॉर्प शूटर पिन्नी गिरफ्तार, 8 लोग थे निशाने पर

summer express , हिसार। सातरोड कलां से गिरफ्तार किए गए अजीत पहलवान गैंग के शॉर्प शूटर सुमित उर्फ पिन्नी को गैंग सरगना अजीत पहलवान ने हथियार उपलब्ध करवाए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिन्नी के निशाने पर विनोद पान्नू गैंग से जुड़े लोगों समेत आठ व्यक्ति थे। हालांकि, पुलिस ने उसकी योजना...

मिर्चपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर मौत

summer express , हांसी। नारनौंद-बरवाला-जींद रोड पर गांव मिर्चपुर के पास देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन परिवारों ने अपने सदस्यों को खो दिया। मृतकों की पहचान खेड़ी जालब निवासी कपिल, खेड़ी लोहचब निवासी मोहित और इटल कलां निवासी...

यमुनानगर में 14 फीट लंबा अजगर मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षित रेस्क्यू

summer express , यमुनानगर। मुकारोपुर पुल के पास देर रात करीब 14 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विशालकाय अजगर को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना वन्य प्राणी विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की रेस्क्यू टीम को तुरंत मौके पर भेजा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.