Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मल्लेका के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्राले की भिड़ंत, दो की मौत, 30 घायल

summer express , सिरसा। गांव मल्लेका के पास गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 30 मजदूर घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब नरमा चुनाई के लिए मजदूरों को लेकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पंजाब हेड की ओर जा रही थी। इसी दौरान सिरसा की तरफ से आ रहे एक ट्राले की ट्रॉली से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 30 मजदूर सवार थे। हादसे में एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई मजदूर घायल हो गए। इसी दौरान मल्लेका की ओर से ऐलनाबाद जा रहा एक मोटरसाइकिल सवार युवक भी ट्राले की चपेट में आ गया। ट्राला पलटने के बाद युवक उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए सिरसा पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की।

पुलिस मृतकों की पहचान करने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेंगलुरु से 160 बांग्लादेशी नागरिक डिपोर्ट, विशेष विमान से भेजे गए वापस

summer express , बेंगलुरु। बेंगलुरु पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे करीब 160 बांग्लादेशी नागरिकों को बुधवार सुबह विशेष विमान के जरिए बांग्लादेश वापस भेज दिया। यह कार्रवाई फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और भारतीय वायुसेना (IAF) के समन्वय से पूरी की गई। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने...

गमाडा में ईडी की जांच 36 घंटे बाद भी जारी, मंत्री के रिश्तेदार के घर रेड

माछीवाड़ा (लुधियाना)। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के मुख्यालय और दो आईएएस अधिकारियों के घरों पर शुरू हुई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच 36 घंटे बाद भी जारी रही। ईडी की टीम ने गमाडा मुख्यालय की तीन मंजिलों को सील कर रखा है और दस्तावेजों व रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसी...

अजीत पहलवान गैंग का शॉर्प शूटर पिन्नी गिरफ्तार, 8 लोग थे निशाने पर

summer express , हिसार। सातरोड कलां से गिरफ्तार किए गए अजीत पहलवान गैंग के शॉर्प शूटर सुमित उर्फ पिन्नी को गैंग सरगना अजीत पहलवान ने हथियार उपलब्ध करवाए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिन्नी के निशाने पर विनोद पान्नू गैंग से जुड़े लोगों समेत आठ व्यक्ति थे। हालांकि, पुलिस ने उसकी योजना...

मिर्चपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर मौत

summer express , हांसी। नारनौंद-बरवाला-जींद रोड पर गांव मिर्चपुर के पास देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन परिवारों ने अपने सदस्यों को खो दिया। मृतकों की पहचान खेड़ी जालब निवासी कपिल, खेड़ी लोहचब निवासी मोहित और इटल कलां निवासी...

यमुनानगर में 14 फीट लंबा अजगर मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षित रेस्क्यू

summer express , यमुनानगर। मुकारोपुर पुल के पास देर रात करीब 14 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विशालकाय अजगर को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना वन्य प्राणी विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की रेस्क्यू टीम को तुरंत मौके पर भेजा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.