Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आयुष्मान भारत के 8 साल पूरे, जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी को दी बधाई

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:आयुष्मान भारत योजना के आठ वर्ष पूरे होने पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने योजना को गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा कवच बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी राहत मिली है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जा रहा है। उनके मुताबिक, योजना का लाभ देश के करोड़ों जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचा है और अब तक बड़ी संख्या में मरीज इससे जुड़े अस्पतालों में उपचार करा चुके हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को भी योजना के दायरे में लाने के लिए इसका विस्तार किया है। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की पहल की गई है। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि योजना के माध्यम से इलाज के खर्च में देश के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को लगभग दो लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है।पूर्व मुख्यमंत्री ने हिमाचल की हिमकेयर योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए आयुष्मान भारत योजना के दायरे से बाहर रह गए परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से हिमकेयर योजना शुरू की गई थी। इसके तहत पात्र लोगों को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी गई।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मौजूदा कांग्रेस सरकार हिमकेयर योजना को बंद करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने सरकार से योजना को जारी रखने की मांग करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेंगलुरु से 160 बांग्लादेशी नागरिक डिपोर्ट, विशेष विमान से भेजे गए वापस

summer express , बेंगलुरु। बेंगलुरु पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे करीब 160 बांग्लादेशी नागरिकों को बुधवार सुबह विशेष विमान के जरिए बांग्लादेश वापस भेज दिया। यह कार्रवाई फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और भारतीय वायुसेना (IAF) के समन्वय से पूरी की गई। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने...

गमाडा में ईडी की जांच 36 घंटे बाद भी जारी, मंत्री के रिश्तेदार के घर रेड

माछीवाड़ा (लुधियाना)। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के मुख्यालय और दो आईएएस अधिकारियों के घरों पर शुरू हुई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच 36 घंटे बाद भी जारी रही। ईडी की टीम ने गमाडा मुख्यालय की तीन मंजिलों को सील कर रखा है और दस्तावेजों व रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसी...

अजीत पहलवान गैंग का शॉर्प शूटर पिन्नी गिरफ्तार, 8 लोग थे निशाने पर

summer express , हिसार। सातरोड कलां से गिरफ्तार किए गए अजीत पहलवान गैंग के शॉर्प शूटर सुमित उर्फ पिन्नी को गैंग सरगना अजीत पहलवान ने हथियार उपलब्ध करवाए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिन्नी के निशाने पर विनोद पान्नू गैंग से जुड़े लोगों समेत आठ व्यक्ति थे। हालांकि, पुलिस ने उसकी योजना...

मिर्चपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर मौत

summer express , हांसी। नारनौंद-बरवाला-जींद रोड पर गांव मिर्चपुर के पास देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन परिवारों ने अपने सदस्यों को खो दिया। मृतकों की पहचान खेड़ी जालब निवासी कपिल, खेड़ी लोहचब निवासी मोहित और इटल कलां निवासी...

यमुनानगर में 14 फीट लंबा अजगर मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षित रेस्क्यू

summer express , यमुनानगर। मुकारोपुर पुल के पास देर रात करीब 14 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विशालकाय अजगर को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना वन्य प्राणी विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की रेस्क्यू टीम को तुरंत मौके पर भेजा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.