Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग: नौ यात्रियों की मौत, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार

summer express, ग्रेटर नोएडा। जेवर के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात स्लीपर बस में भीषण आग लगने से नौ यात्रियों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने बस के चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। बस नई दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी। हादसा रात करीब 11:30 बजे एक्सप्रेसवे के 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुआ।

जेवर थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। आग लगने से कुछ समय पहले यात्रियों को ड्राइवर केबिन की तरफ से कुछ जलने की गंध महसूस हुई। यात्रियों ने इसकी जानकारी चालक और कंडक्टर को दी थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि इसके बावजूद बस को तत्काल नहीं रोका गया। इसी दौरान केबिन के अंदर धुआं और आग दिखाई देने लगी।

कुछ ही देर में ड्राइवर की सीट के पास से उठी आग की लपटें तेजी से बस के अन्य हिस्सों तक पहुंच गईं। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने शोर मचाते हुए चालक से बस रोकने को कहा। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया और बड़ी संख्या में यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया।

नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया। चार दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बचाव दल ने करीब 20 से 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, आग और दम घुटने के कारण नौ यात्रियों की जान चली गई।

एफआईआर के मुताबिक, आग बुझाने के बाद बस के अंदर से नौ लोगों को बाहर निकाला गया। उन्हें जेवर स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मौत का कारण जलने और दम घुटने से जुड़ा है।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं 281, 125(बी), 105 और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आग लगने के कारणों के साथ-साथ यात्रियों द्वारा पहले दी गई चेतावनी के बावजूद बस को कथित तौर पर समय पर नहीं रोकने के मामले की भी जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग: नौ यात्रियों की मौत, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार

summer express, ग्रेटर नोएडा। जेवर के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात स्लीपर बस में भीषण आग लगने से नौ यात्रियों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने बस के चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। बस नई दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी। हादसा रात करीब 11:30...

कुल्लू दशहरा में इस बार दिखेगा विश्व संस्कृतियों का संगम, ड्रोन-लेजर शो रहेगा खास आकर्षण

Summer express/कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा-:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को इस वर्ष और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 21 से 27 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर अटल सदन में दशहरा उत्सव समिति की बैठक आयोजित हुई,...

कैथल में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 2,638 कनेक्शन जांचे और 988 मामले पकड़े गए

summer express ,बलिंदर कुमार, कैथल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के कैथल बिजली विभाग ने बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभागीय टीमों ने बड़ी संख्या में बिजली कनेक्शनों की जांच की और चोरी के मामले सामने आने पर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग के...

पलवल में ‘विकसित भारत’ थीम पर सजी रंगोली, सेवा संकल्प अभियान में दिखा राष्ट्र निर्माण का संदेश

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ मॉड्यूल के अंतर्गत गुरुवार को सेक्टर-2 स्थित एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल में ‘विकसित भारत’ थीम पर रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में किया गया। इसका शुभारंभ पलवल शुगर मिल की...

एमएसएमई के लिए राइट टू बिजनेस एक्ट लागू, जिला स्तर पर 15 और राज्य स्तर पर 10 दिन की समय-सीमा

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़, हरियाणा में एमएसएमई के लिए कारोबार शुरू करने और मौजूदा विनिर्माण इकाइयों का विस्तार करने की प्रक्रिया अब समयबद्ध होगी। हरियाणा राइट टू बिजनेस एक्ट, 2026 लागू हो गया है। इसके तहत जिला स्तर पर आवेदन पर 15 कार्यदिवस में फैसला करना होगा। इस अवधि में मंजूरी या अस्वीकृति...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.