Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ख्योड़ नालवाड़ मेले में सियासत पर डिप्टी सीएम का तंज, बोले- धार्मिक आयोजनों को राजनीति से रखें दूर

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:जिला स्तरीय ख्योड़ नालवाड़ मेले के समापन समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मंदिरों और मेलों जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी समाज के हर वर्ग की है।उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उन्हें ख्योड़ नालवाड़ मेले में शामिल होने से रोकने के प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे मंदिरों और मेलों में राजनीति करने से परहेज करें। अग्निहोत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य लोगों को आपस में जोड़ना और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना होना चाहिए।

समापन समारोह में स्थानीय भाजपा विधायक विनोद कुमार की गैरमौजूदगी पर भी उपमुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र के विधायक कार्यक्रम में मौजूद रहते तो उन्हें खुशी होती। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों में सभी जनप्रतिनिधियों की भागीदारी होनी चाहिए।समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री ने नाचन क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जल शक्ति विभाग को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस राशि से पाइप लाइन और नल लगाने, पानी के टैंक बनाने तथा फिल्टर बेड तैयार करने जैसे कार्य किए जाएंगे।इसके अलावा बासा पंचायत के विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की गई। अग्निहोत्री ने क्षेत्रवासियों को एम्स तक आने-जाने के लिए बस सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही गोहर और चैलचौक में बस स्टैंड निर्माण की बात भी कही।कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान, अनुसूचित जाति निगम के चेयरमैन लाल सिंह कौशल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर समेत प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ख्योड़ नालवाड़ मेले में सियासत पर डिप्टी सीएम का तंज, बोले- धार्मिक आयोजनों को राजनीति से रखें दूर

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:जिला स्तरीय ख्योड़ नालवाड़ मेले के समापन समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मंदिरों और मेलों जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं और इनके संरक्षण की...

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग: नौ यात्रियों की मौत, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार

summer express, ग्रेटर नोएडा। जेवर के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात स्लीपर बस में भीषण आग लगने से नौ यात्रियों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने बस के चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। बस नई दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी। हादसा रात करीब 11:30...

कुल्लू दशहरा में इस बार दिखेगा विश्व संस्कृतियों का संगम, ड्रोन-लेजर शो रहेगा खास आकर्षण

Summer express/कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा-:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को इस वर्ष और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 21 से 27 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर अटल सदन में दशहरा उत्सव समिति की बैठक आयोजित हुई,...

कैथल में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 2,638 कनेक्शन जांचे और 988 मामले पकड़े गए

summer express ,बलिंदर कुमार, कैथल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के कैथल बिजली विभाग ने बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभागीय टीमों ने बड़ी संख्या में बिजली कनेक्शनों की जांच की और चोरी के मामले सामने आने पर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग के...

पलवल में ‘विकसित भारत’ थीम पर सजी रंगोली, सेवा संकल्प अभियान में दिखा राष्ट्र निर्माण का संदेश

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ मॉड्यूल के अंतर्गत गुरुवार को सेक्टर-2 स्थित एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल में ‘विकसित भारत’ थीम पर रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में किया गया। इसका शुभारंभ पलवल शुगर मिल की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.