एजेंसी | नई दिल्ली
कॉकरेच जनता पार्टी (सीजेपी) ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव आयोग की डिजिटल प्रणाली के संचालन को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त 48 घंटे के भीतर पद नहीं छोड़ते हैं तो संगठन देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा।
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं के केंद्रीकरण के कारण ऐसी स्थिति बन सकती है, जिसमें विधानसभा क्षेत्र स्तर का इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर किसी मतदाता को पात्र मान ले, लेकिन सॉफ्टवेयर में संबंधित फैसला दर्ज नहीं हो पाने के कारण उसका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल न हो सके।