Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बावल में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग, 15 से ज्यादा दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

summer express , रेवाड़ी। बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 में रात दो फैक्ट्रियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और दोनों फैक्ट्रियां पूरी तरह इसकी चपेट में आ गईं। आग बुझाने के लिए रेवाड़ी, बावल समेत आसपास के शहरों से 15 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब दो बजे आग पर काबू पाया जा सका।

फैक्ट्रियों में आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलने के कारण दोनों इकाइयों को भारी नुकसान पहुंचा। स्थिति को देखते हुए दमकल विभाग ने आसपास के क्षेत्रों से भी अतिरिक्त गाड़ियां बुलाईं। दमकल कर्मियों ने लगातार कई घंटे तक आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद आग पूरी तरह शांत हो सकी।

घटना के समय दोनों फैक्ट्रियों में नाइट शिफ्ट चल रही थी। हालांकि रात होने के कारण कर्मचारियों की संख्या कम थी। आग लगते ही कर्मचारियों को समय रहते फैक्ट्री परिसर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग से दोनों फैक्ट्रियों में भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने और फैक्ट्री परिसर की जांच के बाद किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले मई में भी बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-6 स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी। उस हादसे में झुलसने के कारण चार लोगों की मौत हो गई थी। औद्योगिक क्षेत्र में लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं के बीच फैक्ट्रियों में अग्नि सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से हालात बिगड़े, बस्तर में स्कूल बंद; ट्रेनें-फ्लाइट रद्द

summer express, रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बीती रात से रुक-रुककर बारिश जारी है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के चलते इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ गया है और नदी उफान पर है। निचले इलाकों में संभावित बाढ़ के...

पंजाब में मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, 28 सितंबर तक बारिश के आसार

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की विदाई से पहले मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। राज्य के करीब 90 प्रतिशत हिस्से से मानसून वापस लौट चुका है, जबकि पिछले चार दिनों से मानसून पंजाब-हिमाचल प्रदेश की सीमा के आसपास सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर से अगले...

गुरुग्राम में सिलिंडर लीक से फास्ट फूड दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-17 मार्केट के सामने बृहस्पतिवार रात एक फास्ट फूड की दुकान में सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण अचानक आग लग गई। गैस रिसाव के बाद आग तेजी से फैल गई और दुकान से ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।...

फरीदाबाद में दुकान के बाहर सामान रखने पर विवाद, फायरिंग और तोड़फोड़ से मची अफरा-तफरी

summer express , फरीदाबाद। संजय कॉलोनी सेक्टर-23 में दुकान के बाहर स्टैंड बोर्ड और अन्य सामान रखने को लेकर रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट और कथित फायरिंग तक पहुंच गया। इस दौरान एक मकान के गेट और बाहर खड़ी तीन कारों के शीशे...

बावल में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग, 15 से ज्यादा दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

summer express , रेवाड़ी। बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 में रात दो फैक्ट्रियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और दोनों फैक्ट्रियां पूरी तरह इसकी चपेट में आ गईं। आग बुझाने के लिए रेवाड़ी, बावल समेत आसपास के शहरों से 15 से अधिक दमकल गाड़ियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.