Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में डेयरी पर CM फ्लाइंग की रेड, 500 किलो पनीर और 100 किलो दूध नष्ट

summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। जिले के गांव खाईका स्थित तालीम डेयरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम ने 24 सितंबर 2026 को औचक निरीक्षण किया। टीम को सूचना मिली थी कि डेयरी में दूध से पनीर तैयार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मौके पर पनीर तैयार किया जा रहा था और करीब 500 किलोग्राम तैयार पनीर मिला।

अधिकारियों ने डेयरी संचालक से खाद्य कारोबार से संबंधित लाइसेंस मांगा। संचालक ने एफएसएसएआई (FSSAI) रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत किया, जिसे जांच के दौरान वैध पाया गया। हालांकि, डेयरी परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली।

इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मौके पर उपलब्ध दूध और तैयार पनीर के एक-एक नमूने लिए। दोनों सैंपल को नियमानुसार प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, लैब रिपोर्ट आने के बाद ही पनीर की गुणवत्ता और उसमें किसी तरह की मिलावट या प्रतिबंधित पदार्थ के इस्तेमाल की पुष्टि हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान करीब 500 किलोग्राम तैयार पनीर को खाने योग्य नहीं पाए जाने और डेयरी में स्वच्छता की स्थिति ठीक नहीं मिलने पर मौके पर ही नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की निगरानी में जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाया गया। इसके बाद पनीर के साथ करीब 100 किलोग्राम दूध को भी नष्ट कर गड्ढे में दबवा दिया गया।

कार्रवाई के बाद अब खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए दोनों सैंपलों की लैब रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पनीर में मिलावट या किसी प्रतिबंधित पदार्थ का इस्तेमाल हुआ था या नहीं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से हालात बिगड़े, बस्तर में स्कूल बंद; ट्रेनें-फ्लाइट रद्द

summer express, रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बीती रात से रुक-रुककर बारिश जारी है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के चलते इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ गया है और नदी उफान पर है। निचले इलाकों में संभावित बाढ़ के...

पंजाब में मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, 28 सितंबर तक बारिश के आसार

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की विदाई से पहले मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। राज्य के करीब 90 प्रतिशत हिस्से से मानसून वापस लौट चुका है, जबकि पिछले चार दिनों से मानसून पंजाब-हिमाचल प्रदेश की सीमा के आसपास सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर से अगले...

गुरुग्राम में सिलिंडर लीक से फास्ट फूड दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-17 मार्केट के सामने बृहस्पतिवार रात एक फास्ट फूड की दुकान में सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण अचानक आग लग गई। गैस रिसाव के बाद आग तेजी से फैल गई और दुकान से ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।...

फरीदाबाद में दुकान के बाहर सामान रखने पर विवाद, फायरिंग और तोड़फोड़ से मची अफरा-तफरी

summer express , फरीदाबाद। संजय कॉलोनी सेक्टर-23 में दुकान के बाहर स्टैंड बोर्ड और अन्य सामान रखने को लेकर रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट और कथित फायरिंग तक पहुंच गया। इस दौरान एक मकान के गेट और बाहर खड़ी तीन कारों के शीशे...

बावल में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग, 15 से ज्यादा दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

summer express , रेवाड़ी। बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 में रात दो फैक्ट्रियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और दोनों फैक्ट्रियां पूरी तरह इसकी चपेट में आ गईं। आग बुझाने के लिए रेवाड़ी, बावल समेत आसपास के शहरों से 15 से अधिक दमकल गाड़ियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.