Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा महिला मोर्चा  की रैली में गरमाया बंगाणा का सियासी माहौल, रोजगार, नशे और सुगम दर्शन के मुद्दे पर सरकार को घेरा

Summer express/ऊना,राकेश-:बारिश के बीच बंगाणा में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश रैली ने सियासी माहौल गरमा दिया। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर सड़क पर उतरीं और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली के दौरान रोजगार, महंगाई और सरकार की कथित नीतियों को लेकर भाजपा नेताओं ने निशाना साधा।रैली को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने सरकार पर राजनीतिक हमले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जनता की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा और सरकार के खिलाफ आवाज उ ऊनाठाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। भुट्टो ने दावा किया कि आने वाले समय में जनता सरकार को इसका जवाब देगी।

भाजपा नेताओं ने बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी को संगठन की सक्रियता से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश रैली में पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन व्यवस्था में सामने आई अनियमितताओं का मुद्दा उठाया।चौधरी ने कहा कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। जुलाई 2026 में सुगम दर्शन व्यवस्था में संदिग्ध डिजिटल लेनदेन और फर्जी ट्रांजेक्शन आईडी से जुड़ी शिकायत सामने आने के बाद पुलिस केस और प्रशासनिक जांच शुरू हुई थी।

सरकारी जानकारी के मुताबिक अगस्त 2023 से जून 2026 तक सुगम दर्शन पर्चियों से मंदिर को 16.38 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई।

बलबीर चौधरी ने सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया।भाजपा नेता प्रो. राम कुमार ने बंगाणा रैली से हरोली के बल्क ड्रग पार्क और प्रदेश में नशे की समस्या को लेकर सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि ऊना में बन रहा बल्क ड्रग पार्क क्षेत्र में निवेश और रोजगार के लिहाज से महत्वपूर्ण परियोजना है। केंद्र सरकार के अनुसार हरौली स्थित परियोजना के लिए 1,000 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता स्वीकृत है और परियोजना की कुल लागत 1,923 करोड़ रुपये बताई गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने परियोजना से 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद जताई थी। वहीं, अगस्त 2026 के केंद्र सरकार के अपडेट के अनुसार पार्क की कई कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं पर काम अलग-अलग चरणों में चल रहा है। प्रो. राम कुमार ने युवाओं में नशे की समस्या का मुद्दा उठाते हुए सरकार से नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई और युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीमेंट के बढ़ते दामों पर सुधीर शर्मा ने घेरा सुक्खू सरकार, बोले- जनता में बढ़ रही नाराजगी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में सीमेंट के बढ़ते दाम, एचपीटीडीसी कर्मचारियों के वेतन, निर्माण कार्यों और नगर निगम से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर गंभीरता से काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के बीच सरकार की...

मंडकोला में बाबा नंददास तालाब का जीर्णोद्धार, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

summer express ,सुन्दर कुंडू , पलवल। जल संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव मंडकोला में जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड और सहगल फाउंडेशन की संयुक्त सीएसआर पहल के तहत बाबा नंददास तालाब का जीर्णोद्धार किया गया। जीर्णोद्धार के बाद तालाब का उद्घाटन जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वाइस...

पाबड़ा के मां चंडके देवी मंदिर में चोरी, 1.5 किलो चांदी का सामान ले गया चोर

summer express , बरवाला। पाबड़ा गांव स्थित मां चंडके देवी मंदिर में चोरों ने ताला तोड़कर करीब 1 किलो 500 ग्राम चांदी का सामान चोरी कर लिया। चोरी की पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बरवाला थाना पुलिस ने मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक शास्त्री की शिकायत पर मामला...

भारतीय महिला कबड्डी टीम के जीतते ही खेतों में ही नाच पड़े भावना के पिता प्रेम सिंह और परिजन

भावना के पूरे परिवार ने खेतों में देखा मैच, वहीं पर मनाया जीत का जश्न Summer express/मंडी/धर्मवीर-: एक तरफ एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी की टीम फाइनल मुकाबला जीतने के लिए मैदान में पसीना बहा रही थी तो दूसरी तरफ उसी टीम की होनहार खिलाड़ी भावना ठाकुर का परिवार खेलों में लहसुन की बीजाई...

सुक्खू के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार,बोले- जुबान चलाने के बजाय काम करके दिखाए सरकार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम केवल जुबान चलाना रह गया है, जबकि वे जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने और विकास कार्यों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.