Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा का सरकार पर हमला: राजेंद्र राणा बोले- सवाल उठाने वाले विधायकों पर दर्ज हो रहे मामले

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला है। हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राणा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले नेताओं को डराने के लिए पुलिस और कानूनी मामलों का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि कोई विधायक लोकतांत्रिक तरीके से सरकार की नीतियों और कमियों पर सवाल उठाता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जाता है।राणा ने कहा कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ दर्ज किए जा रहे मामले ज्यादा समय तक टिकने वाले नहीं हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये मामले दिवाली के पटाखों की तरह साबित होंगे। उन्होंने सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि आखिर सरकार को अपने विरोधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का सहारा क्यों लेना पड़ रहा है।

राणा ने कहा कि हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने जब जमीन से जुड़े मामले को लेकर सवाल उठाए तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि दिसंबर 2022 में शपथ लेने के बाद उनके खाते में 18 लाख रुपये आने और जमीन की कीमत में कथित तौर पर हुए बड़े अंतर को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो मुख्यमंत्री को इन सवालों का जवाब देना चाहिए।भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वह बड़े ही ‘स्मार्ट’ तरीके से काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 70 हजार रुपये की जमीन की वैल्यूएशन 76 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। राणा ने कहा कि इस पूरे मामले में उठाए जा रहे सवालों का जवाब देने के बजाय कार्रवाई का रास्ता अपनाया जा रहा है। उन्होंने बीएनएस की धाराओं के इस्तेमाल को लेकर भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कानून की धाराओं के अर्थ तक बदलकर पेश किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री कार्यालय के कायाकल्प को लेकर भी राणा ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री कार्यालय को आधुनिक बनाने के खिलाफ नहीं है, लेकिन सवाल यह है कि हेरिटेज बिल्डिंग के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ क्यों की गई, जबकि मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है।राणा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्माण और कायाकल्प पर अब तक करीब 20 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं और आने वाले समय में यह खर्च 50 से 60 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदेश पर कर्ज बढ़ रहा है और अस्पतालों में दवाइयों तथा सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर समस्याएं हैं, तो ऐसे समय में नए कार्यालय पर इतनी बड़ी राशि खर्च करने की जरूरत क्यों पड़ी।उन्होंने कहा कि सरकार को जनता से जुड़े मूलभूत मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए और विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

 कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे अनुराग ठाकुर, एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -:कांगड़ा एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर के समर्थन में नारे लगाए और उनसे मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने एशियन गेम्स में...

पुडुचेरी के स्कूलों में मिड-डे मील में शामिल होगी मछली, पायलट प्रोजेक्ट से शुरुआत

summer express , पुडुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलने वाले मिड-डे मील के मेन्यू में अब मछली को शामिल करने की तैयारी है। प्रशासन ने इसके लिए एक प्रस्ताव रखा है, जिसे शुरुआती चरण में पुडुचेरी और यानम के चुनिंदा स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया...

एएसआई पर फायरिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक पुलिसकर्मी घायल

summer express, चेतनपुरा। थाना झंडेर के अंतर्गत गांव कंदोवाली के पास एएसआई जसवंत सिंह पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी कार्रवाई की सूचना मिली है। पुलिस के अनुसार, मामले में वांछित करणबीर सिंह उर्फ कर्मवीर सिंह को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी...

चोरी का 20 लाख का सोना खरीदने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार, जेवर बरामद

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला सदर थाना पुलिस ने चोरी के लाखों रुपये कीमत के जेवरात खरीदने के आरोप में एक ज्वेलर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंबाला छावनी स्थित श्रीकुंज बिहारी ज्वेलर्स के मालिक करण के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 15 से 20 लाख रुपये...

जमीनी विवाद में मां-बेटे को ट्रैक्टर से कुचला, बुजुर्ग महिला की मौत

summer express ,भिवानी। गांव धनाना द्वितीय में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों के बीच चल रहा विवाद  देर शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि खेत में चल रही कहासुनी के दौरान एक युवक ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उसके बेटे को ट्रैक्टर से कुचल दिया। हादसे में महिला की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.